3 गलतियों की वजह से ढोकला बनता है टाइट और सूखा, परफेक्ट स्वाद देंगे ये टिप्स 3 cooking mistakes to avoid while making soft and spongy dhokla recipe at home, खाना - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खाना3 cooking mistakes to avoid while making soft and spongy dhokla recipe at home

3 गलतियों की वजह से ढोकला बनता है टाइट और सूखा, परफेक्ट स्वाद देंगे ये टिप्स

कुछ लोग अकसर ढोकला घर पर बनाते समय पूरी रेसिपी फॉलो करने के बाद भी इसके टाइट और सूखा बनने की शिकायत करते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या बनी रहती है तो हो सकता है आप ढोकला बनाते समय ये 3 गलतियां कर रहे हों।

Manju Mamgain लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 June 2025 08:22 AM
share Share
Follow Us on
3 गलतियों की वजह से ढोकला बनता है टाइट और सूखा, परफेक्ट स्वाद देंगे ये टिप्स

बात जब हेल्दी नाश्ते की होती है जो गुजराती व्यंजनों का नाम भी लिस्ट में शामिल जरूर होता है। जिसमें ढोकला को ज्यादातर लोग बड़े चाव से खाते हैं। सॉफ्ट और स्ंपजी ढोकला,मुंह में जाते ही घुल जाता है। इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद आता है। लेकिन कुछ लोग अकसर ढोकला घर पर बनाते समय पूरी रेसिपी फॉलो करने के बाद भी इसके टाइट और सूखा बनने की शिकायत करते हैं। अगर आपके साथ भी यह समस्या बनी रहती है तो हो सकता है आप ढोकला बनाते समय ये 3 गलतियां कर रहे हों। आइए जानते हैं ढोकला बनाते समय कौन सी की गई 3 गलतियां, उसका स्वाद बिगाड़कर उसे टाइट और सूखा बना देती है।

ढोकला बनाते समय की गई ये 3 गलतियां बनाती है उसे टाइट और सूखा

ढोकला बैटर का ठीक ना होना

ढोकला बनाते समय अगर उसका बैटर ठीक ना हो तो भी ढोकला अच्छा नहीं बन पाता है। ढोकला बैटर बनाते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि बैटर न तो ज्यादा पतला हो और ना ही ज्यादा गाढ़ा। बैटर गाढ़ा होने पर ढोकला टाइट हो जाता है।

गलत समय पर इनो डालना

गलत टाइम पर इनो या फिर बैकिंग सोडा डालने पर भी ढोकला टाइट बनकर तैयार होता है। ढोकला बैटर में हमेशा इनो या बैकिंग सोडा तब डालें जब बैटर पूरी तरह से तैयार हो। इनो डालते ही बैटर को तुरंत अच्छी तरह मिक्स करके स्टीमर में रख दें। ऐसा करते हुए इसे ज्यादा न फेंटे। ज्यादा फेंटने पर इसका असर खत्म हो जाता है।

फर्मेंट न करना

आजकल लोग समय बचाने के लिए इंस्टेंट ढोकला बनाना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे ढोकला को फर्मेंट करने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन आपको बता दें, सिर्फ सोडा या इनो डालने से कई बार ढोकला टाइट बनकर तैयार हो सकता है। ऐसे में स्पंजी ढोकला बनाने के लिए ढोकला बैटर को 3 से 4 घंटे के लिए फर्मेंट जरूर करना चाहिए।

टिप्स

-ढोकले के बैटर में थोड़ा सा तेल डालने से ढोकला नरम बनता है।

- ढोकला अच्छे से पक जाने के बाद ऊपर से पानी, चीनी, नमक और नींबू का रस डालने से ढोकला जूसी और नरम बना रहता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।