MP Pradeep Kumar Singh Promotes Modern Farming Techniques for Double Profit in Araria अररिया : विकसित भारत के लिए किसानों का विकास आवश्यक:सांसद, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMP Pradeep Kumar Singh Promotes Modern Farming Techniques for Double Profit in Araria

अररिया : विकसित भारत के लिए किसानों का विकास आवश्यक:सांसद

अररिया में सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने किसानों को आधुनिक तकनीक से डबल मुनाफे वाली खेती अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने मोदी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि किसानों की खुशहाली के लिए कई कदम...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 11 June 2025 01:07 AM
share Share
Follow Us on
अररिया : विकसित भारत के लिए किसानों का विकास आवश्यक:सांसद

अररिया, निज संवाददाता। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश भर में चलाई जा रही विकसित कृषि संकल्प यात्रा में सांसद प्रदीप कुमार सिंह शामिल होकर किसान भाइयों को आधुनिक तकनीक से डबल मुनाफे वाली खेती के तौर तरीके अपनाने का संदेश दिया। इससे किसानों का कल्याण हो सके।कुर्साकांटा प्रखंड के पहुंसी पंचायत स्थित लक्ष्मी मंदिर परिसर में आयोजित किसान चौपाल कार्यक्रम में सांसद ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 11 साल पूर्ण हो चुके हैं।किसानों की खुशहाली को प्राथमिकता देने वाली मोदी सरकार ने अब तक कई योजनाओं के जरिए किसानों की उन्नति करने का काम किया है।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक देशभर के किसानों के बीच 3.7 लाख करोड़ रुपये वितरित किया जा चुका है। देशभर के 25 करोड़ किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड दिया जा चुका है, किसानों की उन्नति व प्रगति के लिए इस बार मोदी सरकार ने किसानों के बजट में पांच गुणा वृद्धि करने का काम किया। पूरे देश मे इस तरह का चौपाल कार्यक्रम के जरिये कृषि वैज्ञानिक आपके बीच आकर नई व आधुनिक तकनीक से खेती करने हेतु प्रशिक्षित कर रहे हैं जो निश्चित ही किसानों के लिए लाभकारी साबित होगा। कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी गौरव प्रताप सिंह,एसएसबी 52 वीं वाहनी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप, कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के प्रधान वैज्ञानिक डॉ विनोद कुमार के साथ भाजपा जिला महामंत्री आकाश राज,जुबेर आलम, पैक्स अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह,पूर्व समिति रामसुंदर सिंह,श्याम सिंह, दुर्गानंद सिंह, विजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह जयराम सिंह के साथ कई स्थानीय किसान मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।