Murder Case in Araria Woman Killed by Second Husband Allegations बनगामा में पति ने दूसरी पत्नी की गला मरोड़ कर की हत्या, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsMurder Case in Araria Woman Killed by Second Husband Allegations

बनगामा में पति ने दूसरी पत्नी की गला मरोड़ कर की हत्या

अररिया के बनगामा पंचायत में 47 वर्षीय मंगनी देवी की गला मरोड़कर हत्या कर दी गई। परिजनों ने हत्या का आरोप महिला के दूसरे पति पप्पू राय पर लगाया है। रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद मंगनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 17 June 2025 12:59 AM
share Share
Follow Us on
बनगामा में पति ने दूसरी पत्नी की गला मरोड़ कर की हत्या

अररिया, निज संवाददाता। अररिया थाना क्षेत्र के बनगामा पंचायत के वार्ड संख्या 13 घाट टोला में एक महिला की गला मरोड़ कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक महिला 47 वर्षीय मंगनी देवी के परिजनों ने महिला की दूसरे पति पर हत्या का आरोप लगाया है। दरअसल मृतक महिला मंगनी देवी की पति की मौत 15 वर्ष पूर्व हो चुकी थी। मंगनी देवी को एक बेटा व दो बेटी है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि बेटा परिवार के साथ गांव में ही दूसरी जगह घर बना कर रह रहा है। फिलहाल उनका बेटा मिथुन कुमार ऋषिदेव पंजाब में है।

मृतक महिला के रिश्तेदार कैलाश ऋषिदेव ने बताया कि एक साल पहले मंगनी देवी ने नगर थाना क्षेत्र के ही पैकटोला गांव के विधूर पप्पू राय से शादी की थी। शादी के बाद पप्पू राय महीने में 10 से 15 दिन मंगनी देवी के बनगामा स्थित घर पर रहा करता था। उन्होंने बताया कि रविवार को भी पप्पू राय बनगामा स्थित मंगनी देवी के घर पर था। शाम करीब चार बजे दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा झंझट हुआ था। आसपास के लोगों ने समझा-बूझकर दोनों को शांत कर दिया था। इसके बाद सब कुछ सामान्य हो गया। सोमवार की सुबह दस बजे दिन तक मंगनी देवी का घर बंद था। जब पड़ोस के लोगों ने घर बंद देखा तो आवाज़ लगाई लेकिन घर नहीं खुला। इसके लोगों ने घर खोलकर देखा तो मंगनी देवी घर मे मृत पड़ी थी। इसके बाद पड़ोसियों ने घटना की सूचना गांव में ही रह रही उनकी बहू मुन्नी देवी के साथ-साथ पंचायत के मुखिया व सरपंच को दी। मुखिया प्रतिनिधि मो आदिल हुसैन ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी। सूचना के बाद नगर थाना के अपर थानेदार संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही एसडीपीओ राम पुकार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल शुरू की। एसडीपीओ राम पुकार सिंह ने कहा कि परिजनों ने मृतक महिला के दूसरे पति पर हत्या का आरोप लगाया है। महिला की दूसरे पति का बाइक जो घटनास्थल के समीप लावारिस पड़ा था उसे जब्त किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल पाएगा की हत्या कैसे हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।