Om Shanti Divine Sisters Plant Trees on World Environment Day at Kalavati College पौधरोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन के महत्व पर दिया गया बल, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsOm Shanti Divine Sisters Plant Trees on World Environment Day at Kalavati College

पौधरोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन के महत्व पर दिया गया बल

कलावती महाविद्यालय में ओम शांति ईश्वरीय बहनों ने किया पौधरोपण रानीगंज। एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाFri, 6 June 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
पौधरोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन के महत्व पर दिया गया बल

कलावती महाविद्यालय में ओम शांति ईश्वरीय बहनों ने किया पौधरोपण रानीगंज। एक संवाददाता। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को कलावती महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं ओम शांति ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा रानीगंज के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दयानंद राउत ने पर्यावरण की महत्ता पर प्रकाश छात्र-छात्राओं से प्रकृति के संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की। वहीं ओम शांति ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि बीके ज्योति बहन, सोनी बहन, गीता बहन, पूजा बहन ने पर्यावरण व आध्यात्मिक जीवनशैली के बीच संबंध को स्पष्ट किया और बताया कि आंतरिक शांति और बाह्य शुद्धता एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने पौधरोपण, जल संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त जीवन के महत्व पर बल दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।