Shiv Guru Mahotsav Celebrates Spiritual Energy and Devotion in Farbisganj धर्मकर्म: शिवगुरु महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब, Araria Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAraria NewsShiv Guru Mahotsav Celebrates Spiritual Energy and Devotion in Farbisganj

धर्मकर्म: शिवगुरु महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

फारबिसगंज में हरिपुर पंचायत के सरकार भवन में दीदी नीलम आनंद की पुण्यतिथि पर शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और वृक्षारोपण के साथ जागरूकता रैली का आयोजन किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 18 June 2025 04:11 AM
share Share
Follow Us on
धर्मकर्म: शिवगुरु महोत्सव में उमड़ा भक्तों का सैलाब

फारबिसगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के हरिपुर पंचायत सरकार भवन प्रांगण आध्यात्मिक ऊर्जा और शिव भक्ति के संगम का केंद्र बन गया। दीदी नीलम आनंद की पुण्यतिथि पर आयोजित एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को भक्तिमय वातावरण में तब्दील कर दिया। शिवचर्चा की शुरुआत साहब हरिनंद्रानंद फाउंडेशन के बैनर तले वृक्षारोपण से की गई। इसके उपरांत वृक्ष लगाओ,जीवन बचाओ के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई। चर्चा के दौरान श्रद्धालुओं ने शिव को जीवन का गुरु मानकर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के संचालन में शिव शिष्य मनीष साह ने किया। इस मौके पर शत्रुघ्न साह,निर्मल कुमार,जीतेंद्र कुमार,भूषण साह,सदानंद पासवान,अनिल पासवान ,प्रकाश मेहता,विजय राम,भरत राम,सूरज कुमार, राजेंद्र साह,नरेश ऋषिदेव,श्याम मंडल और अशोक बहरदार की विशेष भूमिका रही।

शिव शिष्य मनीष साह ने कहा कि दीदी नीलम आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका संकल्प, उनकी साधना और उनकी प्रेरणा आज भी शिव कार्य में सजीव है। उन्होंने साहब हरिनंद्रानंद जी के साथ मिलकर जनमानस को शिव से जोड़ने में अपना सम्पूर्ण जीवन अर्पित कर दिया। चर्चा में हरिपुर,मुसहरी,परवाहा, सैफगंज,ढोलबज्जा, रेवाही,सिरसिया समेत दर्जनों गांवों से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया परमानंद ऋषि, सरपंच प्रतिनिधि सीताराम पासवान, सदानंद मेहता, मायानंद दास, सुशील साह, पूनम देवी,पम्मी देवी,कंचन सह, कमलेशरी पासवान, छोटू मंडल, दीपनारायण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।दीदी नीलम को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिव शिष्यों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और शिव कार्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।