Hindi NewsBihar NewsAraria NewsSignificance of Pradosh Vrat in Hinduism Worship of Lord Vishnu and Goddess Parvati
लखीसराय: प्रदोष व्रत से मनवांछित फल की प्राप्ति
प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। यह हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और माता पार्वती की पूजा की जाती है। आचार्य अशोक पांडे के अनुसार, इस...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाTue, 25 March 2025 04:44 PM

कजरा। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। यह व्रत हर महीने के कृष्ण व शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता पार्वती के पूजन का विधान है। आचार्य अशोक पांडे ने बताया कि प्रदोष व्रत करने से भगवान शिव की कृपा से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को गुरु प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन गुरुवार होने के कारण इसे गुरु प्रदोष व्रत कहा जाएगा। यह मार्च महीने का आखिरी या दूसरा प्रदोष व्रत है। 27 मार्च को प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।