Hindi NewsBihar NewsAraria NewsTree Plantation at Jawahar Navodaya Vidyalaya Ahead of World Environment Day
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
अररिया में, विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पूर्व जवाहर नवोदय विद्यालय में पौधरोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 11वीं के छात्र-छात्रा, अभिभावक और विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित थे। प्राचार्य सुशांत...
Newswrap हिन्दुस्तान, अररियाWed, 4 June 2025 11:56 PM

अररिया, वरीय संवाददाता विश्व पर्यावरण दिवस के एक दिन पूर्व बुधवार को जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर 11वींके छात्र-छात्रा, अभिभावक सहित प्राचार्य सुशांत कुमार झा,उप प्राचार्य मनोज कुमार सिंह,कला शिक्षक राजेश कुमार,दीपक कुमार, दुलार चंद आदि उपस्थित थे। मौके पर प्राचार्य सुशांत कुमार झा ने कहा कि आज जरूरत है पौधरोपण से अधिक पौधे की बचाने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।