अररिया : शादी के दौरान दो पक्षों में मारपीट
नरपतगंज के बड़हरा पंचायत में शादी के दौरान दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हो गई। इससे शादी में अफरातफरी मच गई और दूल्हा एवं बाराती लौटने लगे। घटना के बाद लड़की के पिता ने 12 लोगों के...

नरपतगंज, ए.सं.। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के बड़हरा पंचायत के वार्ड 11 में शनिवार देर रात शादी में पहुंचे गांव के ही दो पक्ष आपस में उलझ गये। दोनो के बीच पहले से रंजिश थी। दोनो पक्षों के बीच मारपीट होने से वहां अचानक अफरातफरी मच गयी। इस दौरान माहौल खराब होते देख शादी के लिए पहुंचे दुल्हा व बाराती लौटने लगे। ग्रामीण व रिश्तेदार भी भागने लगे। इधर शादी के लिए पहुंचे बारात लौटते देख कुछ लोगों ने दूल्हे वर पक्ष के लोगों को रोक लिया। फिर नरपतगंज पुलिस को सूचना दी गयी। पुलिस के पहुंचने के बाद बाराती को दरबाजा लगाया गया।
इसके बाद रविवार की सुबह शादी हुई। बाराती बड़हरा गांव के वार्ड 14 से आई थी। चर्चा यहां तक है कि अफरातफरी के बीच भाग रहे दुल्हा व बाराती को एक पक्ष के लोगों ने बंधक बना लिया था। बाद में उसे छुड़ाया गया। इधर घटना के बाद रविवार को लड़की के पिता श्री लाल यादव ने नरपतगंज थाना में आवेदन देकर पड़ोस के 12 लोगों को नामजद बनाया है। बताया कि गांव में पूर्व में दो पक्षों के बीच भूमि विवाद चल रहा है। दोनो के बीच मारपीट भी हो चुकी है। श्री लाल यादव ने बताया वे अपनी बेटी की शादी में दोनों पक्ष को आमंत्रित किया। जब दोनों का एक दूसरे से सामना हुआ तो आपस में उलझ कर मारपीट करने लगे। थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि माहौल खराब देख बाराती जाने लगे थे। उसे समझा बुझाकर शांत किया गया। रविवार की सुबह शादी हुई। बंधक मामले की भी जांच की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।