जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में औरंगाबाद के खिलाड़ियों का दबदबा- युवा
विभिन्न भार वर्गों में मिली सफलता, पहली बार मेडल तालिका में औरंगाबाद की टीम रही तीसरे स्थान पर8 सदस्यीय टीम ने अलग-अलग भार वर्ग में भाग लिया जिसमें कि 14 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया। जूनियर वर्ग...

बिहार बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में कटिहार में 10 से 12 जून तक चले 16वीं राज्य जूनियर एवं सब जूनियर बालक बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता में औरंगाबाद के बॉक्सरों ने बेहतर प्रदर्शन किया। 18 सदस्यीय टीम ने अलग-अलग भार वर्ग में भाग लिया जिसमें कि 14 खिलाड़ियों ने मेडल प्राप्त किया। जूनियर वर्ग के 55 किलो भार वर्ग में अनीश पाल ने स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही 19 जून से हरियाणा के रोहतक में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम में अपना स्थान पक्का किया। रवि रंजन कुमार ने 46 किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक, आशीष कुमार ने 48 किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक, अविनाश कुमार 52 ने किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक, कुणाल कुमार ने 57 किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक, राजकुमार ने 80 किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
सब जूनियर बालक वर्ग में हर्ष कुमार ने 58 किलो भाग वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर बिहार टीम में अपना स्थान पक्का किया। सब जूनियर बालक वर्ग में आदित्य कुमार ने 52 किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक एवं निशांत कुमार ने 55 किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। बालिका वर्ग में नित्या पांडेय और संस्कृति सिंह ने अपने भार वर्ग में दबदबा कायम रखते हुए अपने प्रतिद्वंदी को नॉक आउट कर इस वर्ष भी स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने बिहार टीम में स्थान सुनिश्चित किया। बालिका वर्ग में खुशी शर्मा ने 33 किलो भार वर्ग एवं अनन्या प्रियदर्शी ने 46 किलो भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। अदिति राज ने 43 किलो भाग वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। कोच अखिल राज ने कहा कि अगले वर्ष और ज्यादा मेडल जीतने का लक्ष्य रखा गया है। औरंगाबाद में संचालित खेलो इंडिया बॉक्सिंग सेंटर में ये सभी खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जहां केंद्र सरकार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के द्वारा खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। औरंगाबाद जिला के खेल पदाधिकारी का भी आभार जताया गया। बताया कि औरंगाबाद जिले के लिए यह गौरव की बात है क्योंकि पहली बार एक साथ इतने पदक खिलाड़ियों के द्वारा जीता गया है। मेडल तालिका में औरंगाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।