पर्यावरण को संरक्षित करने की जरूरत
औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद में एकल विद्यालय के जिला कार्यालय में पर्यावरण दिवस सप्ताह को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का मानव जीवन पर प्रभाव विषयक विचार गोष्ठी...

औरंगाबाद में एकल विद्यालय के जिला कार्यालय में पर्यावरण दिवस सप्ताह को लेकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण का मानव जीवन पर प्रभाव विषयक विचार गोष्ठी की अध्यक्षता अशोक कुमार सिंह ने की वहीं संचालन सचिव सिंहेश ने किया। मुख्य अतिथि संभाग प्रशिक्षण प्रमुख हेमंत कुमार एवं राजेंद्र सिंह मौजूद रहे। अंचल अध्यक्ष अवकाश प्राप्त प्रो. डॉ रामधार सिंह ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण मानव जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। पर्यावरण को संरक्षित कर प्रकृति से जुड़कर प्रकृति प्रदत चीजों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करना चाहिए। वृक्षारोपण, जैविक खाद, गो पालन आदि को बढ़ावा देकर हम पर्यावरण को संरक्षित कर सकते हैं।
इसके संरक्षण से जल प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण, मृदा प्रदूषण आदि में कमी आएगी। मौके पर अंचल अभियान प्रमुख सत्येंद्र राम, विजय कुमार पासवान, अंचल कार्यालय प्रमुख नंदकिशोर सिंह, अरुण सिंह उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।