Foundation Laid for Maharana Pratap and Bhamashah Park in Bihar सफलता के लिए सही संगत जरूरी: बृजभूषण, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsFoundation Laid for Maharana Pratap and Bhamashah Park in Bihar

सफलता के लिए सही संगत जरूरी: बृजभूषण

बिहार सरकार के नगर आवास एवं विकास विभाग के सौजन्य से प्रस्तावित है महाराणा प्रताप और भामाशाह पार्क का निर्माण न व न व व व व ु

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादWed, 14 May 2025 11:30 PM
share Share
Follow Us on
सफलता के लिए सही संगत जरूरी: बृजभूषण

नवीनगर के अनुग्रह नारायण स्टेडियम में बुधवार को बिहार सरकार के नगर आवास एवं विकास विभाग के सौजन्य से बस स्टैंड चौराहे पर प्रस्तावित महाराणा प्रताप और भामाशाह पार्क एवं उनकी आदमकद प्रतिमा का शिलान्यास किया गया। समारोह की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार सिंह और मुखिया अम्बरीष प्रधान ने संयुक्त रूप से किया। शिलान्यास पूर्व सांसद व भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह, औरंगाबाद के एमएलसी दिलीप कुमार सिंह, विधायक विजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व विधान पार्षद रंजन कुमार सिंह, औरंगाबाद नगर परिषद अध्यक्ष उदय गुप्ता, विपिन कुमार सिंह, मुखिया अम्बरीष प्रधान, पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह और उपाध्यक्ष जितेंद्र रजक आदि ने संयुक्त रूप से किया।

बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक यात्रा महाराणा प्रताप से नहीं, मनु से शुरू होती है। महाभारत के बाद हम कमजोर हुए और आज हमें खलनायक के रूप में चित्रित किया जा रहा है। उन्होंने मनु की व्यवस्था को तोड़ने की साजिश पर चिंता जताते हुए कहा कि कमजोर वर्ग के बिना ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य का अस्तित्व खतरे में है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि सफलता के लिए मन पर नियंत्रण, अच्छी संगत, बेहतर किताबें और सच्चे मित्र जरूरी हैं। कुरीतियों से बचने और महाराणा प्रताप व भामाशाह के आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। एमएलसी दिलीप कुमार सिंह ने कहा कि राणा और भामाशाह आज के परिवेश में प्रासंगिक हैं। असली क्षत्रिय वही है जो दूसरों की रक्षा करता है। विधायक ने नवीनगर को चित्तौड़गढ़ से जोड़ते हुए इस शिलान्यास को ऐतिहासिक बताया और नगर पंचायत से जनकपुर पोखरा में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की अपील की। पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि भामाशाह ने मेवाड़ के स्वाभिमान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। पूर्व विधायक वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि दुनिया देने वालों को याद करती है और भामाशाह इसका जीवंत उदाहरण हैं। समारोह में निशांत शेखर, लोजपा जिलाध्यक्ष चंद्रभूषण सिंह, सरपंच संघ अध्यक्ष रामाधार सिंह, मुखिया जयप्रकाश सिंह, शशांक राज, जिला पार्षद हरिराम, वार्ड पार्षद रितेश कुमार, पार्षद प्रतिनिधि इंदल सिंह, अजय प्रसाद, राम लखन सिंह, उदय प्रताप सिंह, पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी, सर्वेश कुमार सिंह, संतोष गर्ग, विजय प्रकाश मिश्र, भाजपा नेत्री अनीता सिंह, भाजपा नगर अध्यक्ष सुधा सिंह आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।