Laborer Killed by Unknown Vehicle While Waiting for Tempo in Mufassil Area अज्ञात गाड़ी से कुचलकर मजदूर की हुई मौत- पेज-3 लीड, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsLaborer Killed by Unknown Vehicle While Waiting for Tempo in Mufassil Area

अज्ञात गाड़ी से कुचलकर मजदूर की हुई मौत- पेज-3 लीड

शव का कराया गया पोस्टमार्टम, मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भोला बीघा मोड़ के समीप घटी घटना ई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धंधवा गांव निवासी राम पुकार ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादSun, 1 June 2025 10:48 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात गाड़ी से कुचलकर मजदूर की हुई मौत- पेज-3 लीड

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भोला बीघा मोड़ के समीप टेंपो का इंतजार कर रहे एक मजदूर को अज्ञात गाड़ी ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धंधवा गांव निवासी राम पुकार ठाकुर के रूप में की गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पुत्र शंभू कुमार उर्फ शंभू ठाकुर ने बताया है कि उनके पिता राम पुकार ठाकुर मजदूरी करने के लिए रफीगंज गए थे। 31 मई की रात करीब 7:20 बजे उनके पिता रफीगंज से मजदूरी कर अपने घर वापस लौट रहे थे।

भोला बीघा मोड़ के समीप उन्होंने घर के लिए कुछ सामान की खरीदारी की और घर लौटने के लिए मोड़ के समीप टेंपो का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात गाड़ी के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और भाग निकला। गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में वह भोला बीघा मोड़ के समीप ही बेहोश होकर गिर पड़े। आस-पास के लोगों ने उनके पिता को औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उन लोगों को इसकी सूचना मिली तो वह भी परिवार के साथ सदर अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उनके पिता का इलाज किया और स्थिति में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मेडिकल कॉलेज, गया के लिए रेफर कर दिया। गया ले जाने के क्रम में ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन लाश लेकर वापस सदर अस्पताल लौट गए। रात में ही नगर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई। शव को कब्जे में लेकर कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया गया। जिला परिषद सदस्य अनिल यादव, मुन्ना सिंह सहित काफी संख्या में लोग सदर अस्पताल में मौजूद रहे। मृतक के परिवार को मुआवजा राशि देने की मांग की गई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि फर्द बयान प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।