Grand Jagannath Snan Yatra Celebrated at Tulsi Bani Ashram in Chakulia चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में महाप्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा निकली, Ghatsila Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGhatsila NewsGrand Jagannath Snan Yatra Celebrated at Tulsi Bani Ashram in Chakulia

चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में महाप्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा निकली

चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में बुधवार को श्री जगन्नाथ महाप्रभु की स्नान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने कीर्तन मंडलियों के साथ नूतन बांध पहुंचकर पूजा...

Newswrap हिन्दुस्तान, घाटशिलाWed, 11 June 2025 01:26 PM
share Share
Follow Us on
चाकुलिया: तुलसीबनी शिवराम आश्रम में महाप्रभु जगन्नाथ की स्नान यात्रा निकली

चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड के चालुनिया पंचायत स्थित तुलसीबनी शिवराम आश्रम में बुधवार को धूमधाम से श्री जगन्नाथ महाप्रभु की स्नान यात्रा निकाली गयी। आश्रम परिसर स्थित जगन्नाथ मंदिर से कीर्तन मंडलियों के साथ महिला और पुरुष श्रद्धालु नूतन बांध पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद बांध के पानी को कलश में भरा गया। यहां से कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा मंदिर पहुंची। इसके बाद कलश के जल से महाप्रभु जगन्नाथ को स्नान कराया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर आश्रम के आनंद ब्रह्मचारी,तुषार कांति दास, सूषेन दास, गुणाधर नायेक,कमला देवी, चंचला देवी, मालती देवी, लीला देवी अलका देवी समेत अनेक पुरुष और महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।