Hathras to Noida Travel Time Reduced to 2 Hours with New Bypass तीस जून से दो घंटे में होगा हाथरस से नोएडा का सफर तय, Hathras Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsHathras NewsHathras to Noida Travel Time Reduced to 2 Hours with New Bypass

तीस जून से दो घंटे में होगा हाथरस से नोएडा का सफर तय

Hathras News - फोटो केप्शन- तीस जून से दो घंटे होगा हाथरस से नोएडातीस जून से दो घंटे होगा हाथरस से नोएडातीस जून से दो घंटे होगा हाथरस से नोएडातीस जून से दो घंटे होग

Newswrap हिन्दुस्तान, हाथरसFri, 13 June 2025 02:15 AM
share Share
Follow Us on
तीस जून से दो घंटे में होगा हाथरस से नोएडा का सफर तय

फोटो- हाथरस, कार्यालय संवाददाता। अब 30 जून से हाथरस से नोएडा की दूरी महज दो घंटे में पूरी होगी। मथुरा बरेली राजमार्ग बनकर तैयार हो चुका है। राया के पास दोनों पुल जुड़ चुके हैं। फिलहाल वाहन दौड़ रहे हैं, लेकिन 30 जून से औपचारिक रूप से मार्ग को खोल दिया जाएगा। हाथरस से नोएडा की दूरी 160 किलोमीटर है, लेकिन अभी यह सफर लोग तीन से चार घंटे में तय कर पाते हैं, क्योकि राया पर राहगीरों को एक-एक घंटे तक जाम में फंसा रहना पड़ता है। तब कहीं जाकर वह अपना रास्ता तय कर पाते हैं। शायद ही कोई ऐसा समय रहता होगा जब लोगों को राया पर जाम न मिले।

अन्यथा जिन्हें भी दिल्ली नोएडा जाना होता है वह जाम को अपने टाइम में शामिल करके उसी हिसाब से घर से निकलते हैं। जाम के कारण तमाम लोगों की ट्रेन और फ्लाइट तक छूट जाती है, लेकिन अब मथुरा से बरेली तक के लिए सीधा राष्ट्रीय राजमार्ग 530बी बनाया गया है। मथुरा से लेकर राया यमुना एक्सप्रेस तक का काम पूरा हो चुका है। इधर, हाथरस की सीमा में कंपनी अपना पूरा काम कर चुकी है। केवल राया कट पर पिछले कई महीने से दो पुलों को जोड़ने का काम चल रहा था। अब वह भी पूरा हो चुका है। पिछले तीन दिन से हाथरस के लोग सीधे बिना किसी अवरोध के यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंच रहे हैं। औपचारिक रूप से इस मार्ग को 30 जून को शुरू कर दिया जाएगा। वैसे अभी उद्घाटन की तारीख तय नहीं हुई है। इनसेट व़ृंदावन जाने वाले भक्तों की बढ़ेगी भीड़ अब तक हाथरस के लोग वृंदावन जाने से कतराते थे, क्योकिं राया का जाम भक्तों की राह में रोडा बना हुआ था, लेकिन अब भक्तों को कहीं कोई जाम नहीं मिलेगा। वह हाथरस से सीधे यमुना एक्सप्रेस वे पर चढ़कर तीन किलोमीटर चलकर सीधे वृंदावन के लिए निकल सकेंगे। जेवर एयरपोर्ट का मिलेगा सीधा लाभ हाथरस जनपद के लोगों के लिए मथुरा बरेली बाईपास हर एंगल से लाभदायक है। हाथरस के तमाम लोग फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट जाते हैं, लेकिन जेवर में एयरपोर्ट बनने के बाद लोग महज सवा घंटे में ही पहुंच सकेंगे। उनका पैसा भी कम खर्च होगा। हाथरस के लोगों के लिए बढ़े रोजगार के अवसर मथुरा बरेली बाईपास बनने के बाद हाथरस के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ जाएंगे। बाईपास के सहारे जिन किसानों की जमीन आ रही है वह उस जमीन पर आवासीय कॉलोनी बना रहे हैं। तमाम किसानों ने बाईपास के सहारे दुकानें भी खोल ली हैं। जो उनके लिए कमाई का अच्छा जरिया बन गई हैं। वसूला जा रहा है टोल टैक्स मथुरा बरेली मार्ग पर इगलास थाना क्षेत्र के गांव जवाहर पर टोल प्लाजा बनाया गया है। भले ही लोग पूरी दूरी तय नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन कंपनी ने टोल टैक्स वूसलना शुरू कर दिया है। वैसे लोगों ने इसका विरोध भी किया है, लेकिन कंपनी लगातार टोल वसूल रही है। वर्जन् जेवर क्षेत्र में जिसे योगी और मोदी सरकार टेक्नोलॉजी और रोजगार परक क्षेत्र में रूप में विकसित कर रही है वहां पर अब हाथरस के उद्यमी, कामगार और कर्मचारी आराम से काम कर सकते हैं। हाथरस से ही अप डाउन कर सकते हैं। 30 जून तक मार्ग पूरी तरह से चालू हो जाएगा। अस्थाई रूप से मार्ग चालू कर दिया गया है। नगला उम्मेद या बुधू नगला हेमराज से इस मार्ग पर चढ़ेंगे तो केवल 22 मिनट के अंदर यमुना एक्सप्रेस वे तक पहुंच जाएंगे। -आशीष बंसल, प्रोजेक्ट कॉडीनेटर,पीएनसी फोटो केप्शन- 37- बनकर तैयार हुआ हाथरस बरेली मार्ग फोटो कैप्शन- 42 आशीष बंसल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।