Mysterious Death of Auto Driver Anand Seth Found in Naked State in Mugalsarai बंद कमरे के फर्श पर मिला आटो चालक का शव, Chandauli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsChandauli NewsMysterious Death of Auto Driver Anand Seth Found in Naked State in Mugalsarai

बंद कमरे के फर्श पर मिला आटो चालक का शव

Chandauli News - शव से आ रही थी दुर्गंध, कई दिन पहले मौत होने की आशंकाबंद कमरे के फर्श पर आटो चालक का शवबंद कमरे के फर्श पर आटो चालक का शवबंद कमरे के फर्श पर आटो चालक

Newswrap हिन्दुस्तान, चंदौलीFri, 13 June 2025 02:16 AM
share Share
Follow Us on
बंद कमरे के फर्श पर मिला आटो चालक का शव

पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली अंतर्गत रतनपुर गांव में गुरुवार की सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में बंद कमरे के फर्श पर 32 वर्षीय आटो चालक आनंद सेठ का शव नग्न अवस्था में पाया गया। फर्श पर चारो ओर खून पसरा था। शव से दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध से किसी अनहोनी की आशंका पर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गया। मृतक अकेले रहता था। उसका परिवार में मुंबई में रहता है। बलिया जिले के रसड़ा निवासी रमेश चंद्र सेठ के बेटा आंनद और दो बेटियां थी।

बेटियों की शादी हो चुकी है। रमेश परिवार सहित वाराणसी के हबीबपुरा में रहते थे। उनकी भी दस साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी शकुंतला देवी अपने बेटे आनंद सेठ के साथ मुंबई में चली गई। मृतक आनंद की मां शकुंतला देवी मुंबई नालासोपारा में रहकर किसी कंपनी में कार्य करती है। मुंबई में ही आनंद का शादी हुई थी। जिससे एक पुत्र है। पांच वर्ष पूर्व रतनपुर गांव में मकान बनवाकर अपने बेटे और बहू के साथ रहती है। पड़ोसियों ने बताया कि कुछ वर्ष पूर्व आनंद ने जहर खा लिया था। पत्नी के शोरगुल मचाने के बाद पड़ोसियों की मदद से किसी तरह उसकी जान बच गई थी। दो वर्ष पूर्व पति से अनबन होने के कारण पत्नी उसे छोड़कर अपने बच्चे के साथ मुंबई वापस चली गयी। एक महीने पहले मृतक आनंद की मां मुंबई से आई थी। कुछ दिन बेटे के साथ रहने के बाद वह फिर काम पर मुंबई चली गई। इधर मृतक आनंद ऑटो चलाकर अपना जीवकोपार्जन कर रहा था। पड़ोसियों के अनुसार दो दिन से पहले से उसके कमरे से हल्की दुर्गंध आ रही थी। दुर्गंध धीरे धीरे बढ़ती जा रही थी। जिस पर मोहल्ले वालों ने किसी जानवर के मरने की आशंका जताई। गुरुवार की सुबह जब उसके घर के पास गए तो कमरे से खून बह रहा था। आशंका होने पर पड़ोसियों ने मकान के अंदर खिड़की से झांककर देखा तो आनंद का शव खून से लथपथ फर्श पर नग्न अवस्था मे पड़ा मिला। सूचना पर मुग़लसराय कोतवाल गगनराज सिंह जलीलपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर बंद मकान का दरवाजा तोड़कर बाहर निकलवाया। मौके पर पहुंचे फोरेंसिंक टीम ने भी जांच पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि मृतक के परिजनों को मुंबई में सूचना दे दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।