Police Arrest Notorious Naxalite Akhilesh Bhuiyan After 6 Years on the Run छह सालों से फरार नक्सली धराया, Aurangabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsAurangabad NewsPolice Arrest Notorious Naxalite Akhilesh Bhuiyan After 6 Years on the Run

छह सालों से फरार नक्सली धराया

जेसीबी जलाने की घटना में रहा था शामिल सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अखिलेश भुइयां गया जिला के सलैया थाना क्षेत्र में घूम रहा है। वह कई सालों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने निमिया रेहड़ा में...

Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 13 June 2025 09:16 PM
share Share
Follow Us on
छह सालों से फरार नक्सली धराया

मदनपुर थाना क्षेत्र में छह सालों से फरार चल रहे नक्सली अखिलेश भुइयां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गया जिला के सलैया थाना के निमिया रेहड़ा, विराज निवासी कैलेश्वर भुइयां के पुत्र अखिलेश भुइयां उर्फ अमरेश भुइयां के रूप में की गई है। इस संबंध में औरंगाबाद के एसपी अम्बरीष राहुल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुख्यात नक्सली अखिलेश भुइयां गया जिला के सलैया थाना क्षेत्र में घूम रहा है। वह कई सालों से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने निमिया रेहड़ा में घेराबंदी करते हुए अखिलेश भुइयां को गिरफ्तार कर लिया। वर्ष 2019 में चरैया से मुरगड़ा तक सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था।

इसी दौरान जेसीबी मशीन को जला दिया गया था जिसमें अखिलेश भुइयां शामिल था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।