शराब के नशे में एक गिरफ्तार
दाउदनगर की पुलिस ने चौरम गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसे थाना लाया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Newswrap हिन्दुस्तान, औरंगाबादFri, 18 April 2025 11:06 PM

दाउदनगर, संवाद सूत्र। थाना की पुलिस ने चौरम गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति चौरम का रहने वाला है। शराब के नशे में होने के आरोप में उसे पकड़ कर थाना लाया गया। ब्रेथ एनेलाइजर और चिकित्सीय जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।