11 साल में बदल गया देश व बिहार
बेतिया में भाजपा के प्रवक्ता कुंदल कृष्णन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश और बिहार में विकास हुआ है। सांसद संजय जायसवाल ने बताया कि 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा...

बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुंदल कृष्णन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश पूरी तरह बदल गया है। विकास के दौड़ में बिहार ने भी लंबी छलांग लगाई है। वे गुरुवार को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में भाजपा की सरकार बनी थी तो। उन्हें लचर भारत मिला था। अर्थव्यवस्था, विदेश नीति, आंतरिक सुरक्षा की सही जानकारी नहीं मिल रही थी। लेकिन प्रधानमंत्री ने देश के विकास के लिए स्पष्ट नीति बनाई।
भाजपा सरकार का हर निर्णय सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के भाव से हुआ। सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि आज भारत दुनिया के तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। पिछले 11 वर्षों में 25 करोड लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 के पहले बिहार दुनिया का इकलौता राज्य था। जिसकी डीजीपी माइनस में थी। 2004 से 2014 तक बिहार के विकास के लिए केंद्र से डेढ़ लाख करोड रुपये मिले थे। 70 हजार करोड रुपये अनुदान मिला था। जबकि 2014 से 2025 के बीच केंद्र से आठ लाख करोड रुपये बिहार को विकास योजना के लिए मिले। मौके पर चनपटिया विधायक उमाकांत सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ, जदयू जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, डॉ. उमेश कुमार आदि थे। ऑपरेटिव बैंक की उपाध्यक्ष संजीव पांडे उर्फ मिंटू पांडे, रवि सिंह, आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।