मछलीपालक प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद हुए रवाना
बगहा में मछली उत्पादन बढ़ाने के लिए मत्स्य विभाग किसानों को प्रशिक्षण दे रहा है। 25 किसानों का जत्था हैदराबाद के लिए रवाना हुआ, जहां उन्हें 7 दिनों का प्रशिक्षण मिलेगा। इस दौरान उन्नत मछली प्रजातियों...

बगहा, नगर प्रतिनिधि। मछली उत्पादन में जिला आगे आई इसको लेकर मत्स्य विभाग की ओर से किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला के विभिन्न प्रखंडों से 25 किसानों का एक जत्था जिला मत्स्य कार्यालय से हैदराबाद के लिए रवाना हुआ। जहां केन्द्रीय मा्स्यियकी शिक्षा संस्थान में किसानों को 7 दिनों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला मत्स्य पदाधिकारी आशुतोष प्रकाश ने बताया कि सात दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मत्स्य के उन्नत प्रभेद की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ किसान कम लागत में कैसे अधिक मछली उत्पादन कर सके। इसको लेकर भी उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को मत्स्य पालन के नई तकनीक की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद प्रशिक्षित किसानों को मत्स्य विभाग की ओर से मछली उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मत्स्य विभाग की ओर से प्रदत सभी सुविधाओं का लाभ देते हुए उन्हें मछली उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। मंगलवार को जिला मत्स्य पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर किसान छोटे श्रीवास्तव,लालबाबू यादव,मुन्ना यादव,श्री यादव,रोहित कुमार सिंह,ललन माझी,अभिषेक राज,सत्येंद्र,ओडिया,चंद्रशेखर महतो ,प्रेम नारायण कुमार, नागेश्वर खुजवार आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।