गैस रिसाव से आग लगने पर घर के सामान राख
लौरिया के सिरसिया गांव में बुधवार को खाना बनाते समय गैस रिसाव से आग लग गई। आग ने घर के अनाज, कपड़े और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को फोन किया और मिलकर आग पर काबू पाया। पंचायत...

लौरिया, एसं। साठी थानाक्षेत्र के सोमगढ़ पंचायत के सिरसिया गांव में बुधवार को खाना बनाने के दौरान गैस में रिसाव से आग लगने का मामला प्रकाश में आया है। आग से घर में रखे अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर वनगदी को गृहस्वामी नहीं बचा पाए। गांव में अफरा तफरी का माहौल था कि चिंगारी से और घर नहीं जल जाए। ग्रामीणों ने फायर बिग्रेड को फोन कर दिया। इसी बीच ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया और अन्य घरों को आग से बचाया गया। वहीं अग्निशामक देरी से पहुंची, तबतक आग पर काबू पा लिया गया था। विदित हो कि मस्तकिन मियां के घर की महिलाएं सुबह खाना बना रही थी और गैस में रिसाव से आग लग गया।
पंचायत के मुखिया धीरेन्द्र कुमार सिंह ने आग की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मुस्तकीन मियां के घर गैस रिसाव से आग लगने से उनके घर पर काफी क्षति हुई है। इसकी जानकारी साठी थाना के साथ साथ नरकटियागंज अंचल को दे दी गई है। सीओ सुधांशु शेखर ने बताया कि घटना की सूचना उन्हें मिली है। राजस्व कर्मचारी को जांच के लिए भेजा गया है। जांचोपरांत पीड़ित परिवार को सहायता मुहैया कराया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।