Girl Rescued from Abduction in Madhubani Police Swift Action धनहा से अपहृत लड़की को किया गया बरामद, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsGirl Rescued from Abduction in Madhubani Police Swift Action

धनहा से अपहृत लड़की को किया गया बरामद

धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की को पुलिस ने बगहा से बरामद किया। लड़की को कोर्ट भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने कहा कि मां के आवेदन पर युवक पर अपहरण का आरोप था। पुलिस ने त्वरित...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 17 June 2025 11:38 PM
share Share
Follow Us on
धनहा से अपहृत लड़की को किया गया बरामद

मधुबनी। धनहा थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत लड़की को पुलिस ने सोमवार को बगहा से बरामद कर लिया है। लड़की के बयान के बगहा न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बगहा से बरामद कर लिया है। 181 के बयान के लिए लड़की को कोर्ट भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि, लड़की के माता द्वारा थाने में एक लिखित आवेदन देकर गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से लड़की का अपहरण करने का आरोप लगाया गया था। जिसपर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लड़की को बरामद कर लिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।