Passenger Trains Delayed by 5-8 Hours on Gorakhpur-Narkatiaganj Rail Line ट्रेनों के लेट चलने से बेहाल हैं रेलयात्री, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPassenger Trains Delayed by 5-8 Hours on Gorakhpur-Narkatiaganj Rail Line

ट्रेनों के लेट चलने से बेहाल हैं रेलयात्री

नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों में 5 से 8 घंटे की देरी हो रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है और समय बर्बाद हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन की लापरवाही के...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSat, 31 May 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
ट्रेनों के लेट चलने से बेहाल हैं रेलयात्री

नरकटियागंज, हिसं। नरकटियागंज गोरखपुर रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनों के विलंब से परिचालित होने के कारण रेल यात्रियों का बुरा हाल है। इस रेलखंड पर पैसेंजर ट्रेनें पांच से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं। इससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद हो रहा है वहीं दूसरी ट्रेनों का मेल भी यात्रियों को नहीं मिल रहा है। यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। पांच घंटे की यात्रा 10 से 12 या उससे भी अधिक घंटे में पूरी हो रही है। गौरतलब है कि गोरखपुर कैंट से बीती रात खुलने वाली 55098 पैसेंजर ट्रेन 22.55 की जगह रात्रि 01.06 बजे रवाना हुई।

इस ट्रेन को नरकटियागंज में पहुंचने का समय 3.55 है जबकि करीब चार घंटे लेट 7.42 में नरकटियागंज जंक्शन पर पहुंची। इसका खामियाजा 55097 के यात्रियों को उठाना पड़ा। सुबह में 05.20 बजे यहां से खुलने वाली उक्त ट्रेन की रवानगी 9.17 में हुई। दिन में 10 बजे गोरखपुर कैंट पहुंचने वाली यह ट्रेन करीब 6 घंटे देरी से वहां पहुंची। इस ट्रेन में मरीजों की अच्छी खासी भीड़ रहती है। ट्रेन के लेट होने से मरीज व उनके परिजन काफी परेशान रहे। कुछ इसी प्रकार की स्थिति इस रेलखंड पर चलने वाली लगभग सभी पैसेंजर ट्रेनों 55096, 55095, 55039, 55040 आदि पैसेंजर ट्रेनों की है। खासकर बढ़नी जंक्शन से आने वाली 55040 पैसेंजर ट्रेन का हाल बहुत बुरा है। कभी कभी यह ट्रेन 10 घंटे विलंब से यहां पहुंच रही है। इस ट्रेन की देरी के कारण नरकटियागंज से शाम में गोरखपुर कैंट जाने वाले रेल यात्री काफी परेशान हो रहे हैं। 55096 पैसेंजर ट्रेन की देरी का खामियाजा गौनाहा रेलखंड के यात्रियों को झेलना पड़ता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।