Police Arrest Youth for Viral Video of Shotgun Display in Srinagar दो बंदूक के साथ अारोपी गिरफ्तार, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsPolice Arrest Youth for Viral Video of Shotgun Display in Srinagar

दो बंदूक के साथ अारोपी गिरफ्तार

सामाजिक मीडिया पर वायरल हुए दो नाली बंदूक के वीडियो के आधार पर पुलिस ने मनोज कुमार को गिरफ्तार किया। मनोज के घर से दो बंदूकें बरामद हुईं। उसके दो साथी, कन्हैया और यमुना, फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाSun, 1 June 2025 11:27 PM
share Share
Follow Us on
दो बंदूक के साथ अारोपी गिरफ्तार

बैरिया,एक संवाददाता। सोशल मीडिया पर दो नाली बंदूक लहराते वायरल हुए फोटो और वीडियो के आधार पर श्रीनगर पूजहा की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। श्रीनगर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक दियारे क्षेत्र सिसवा मंगलपुर निवासी प्रमोद मुखिया का पुत्र मनोज कुमार है। इसके घर से दो एक नाली बंदूक बरामद की गई है। वहीं इसके दो साथी कन्हैया कुमार और यमुना कुमार के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। बताया जाता है कि दो एक नाली बंदूक लहराते इन युवकों का वीडियो और फोटो कई महीने से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था।

जिस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया। इस वायरल वीडियो के आधार पर दियारे क्षेत्र सिसवा मंगलपुर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 25 वर्षीय मनोज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस वीडियो वायरल में दो अन्य साथी कन्हैया कुमार और यमुना कुमार घर से फरार हो गये हैं। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके सभी रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है । ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह तीनों युवक अपने क्षेत्र में इन हथियारों के बल पर वर्चस्व कायम कर रहे थे। अपने वर्चस्व को सामाजिक स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए बंदूक लेकर भी इधर-उधर घूमते रहते थे। इन बंदूकों के साथ इन अपराधियों का वीडियो कुछ महीनो से सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल होने लगा था। पुलिस को जब इसकी भनक मिली तो सोशल मीडिया के आधार पर इन सभी की पहचान होने के बाद उनके घरों पर छापेमारी की गई। छापेमारी में एक अपराधी मनोज कुमार के घर से दो एक नाली बंदूक समेत उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वही उसके अन्य दो साथी कन्हैया कुमार और यमुना कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।