बाइक दुर्घटना में दो युवक बुरी तरह से जख्मी
वाल्मीकी नगर में तेज रफ्तार के कारण लगातार बाइक दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में, छितौनी गांव के निवासी राजकिशोर सहनी और दुर्गेश मिश्रा की तेज गति में बाइक चलाते समय दुर्घटना हो गई, जिसमें दोनों...
Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाTue, 10 June 2025 01:13 AM

वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि नगर में इन दिनों तेज रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार में बाइक परिचालन के कारण लगातार दुर्घटनाएं घटित हो रही है।इसी क्रम में सोमवार की दोपहर उत्तर-प्रदेश कुशीनगर जिला के छितौनी गांव निवासी राजकिशोर सहनी उम्र लगभग 28 वर्ष पिता शिव शंकर सहनी और दुर्गेश मिश्रा (32 ) पिता आलोक मिश्रा वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर भेड़िहारी कंपार्ड के समीप तेज गति में बाइक होने के कारण अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।