141st Birth Anniversary Celebration of Sant Sadguru Maharshi Mehi at Maharsi Mehi Dham महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka News141st Birth Anniversary Celebration of Sant Sadguru Maharshi Mehi at Maharsi Mehi Dham

महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई

बौंसी। निज संवाददाता बौंसी। निज संवाददाता महर्षि मेंही धाम मणियारपुर आश्रम में संत सदगुरू महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 141वीं पावन ज

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाMon, 12 May 2025 04:36 AM
share Share
Follow Us on
महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती पर प्रभातफेरी निकाली गई

बौंसी, निज संवाददाता। महर्षि मेंही धाम मणियारपुर आश्रम में संत सदगुरू महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज की 141वीं पावन जयंती श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई गई। रविवार को पावन जयंती के अवसर पर संतमत सहित विभिन्न अनुयाईयों के द्वारा आकर्षक रथ के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। रथ पर सदगुरूदेव की झांकी के साथ विभिन्न संत विराजमान थे। आश्रम के वर्तमान आचार्य स्वामी श्री चतुरानंद महाराज के नेतृत्व में संतमत सत्संग आश्रम से मुख्य सड़क पर निकाली गई प्रभात फेरी में छोटे बड़े दर्जनों वाहनों के साथ अनुयाई शामिल हुए। इस दौरान जब तक जग में चांद सितारे अमर रहे गुरूदेव हमारे के जयकारे से वातावरण गुंजायमान हो रहा था।

बड़ी संख्या में संतमत के महिला पुरुष अनुयाई थे। प्रभात फेरी गाजे बाजे के साथ मनियारपुर आश्रम से निकलकर सिमरा मोड होते हुए डैम रोड होते हए महावीर मंदिर चौक होकर मारवाड़ी गाली होते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं की सेवा की गई। संतमत के अनुयाई पूरे प्रदेश से पहुंचे थे। सभी भगवा ध्वज लिए हुए सतगुरु महाराज की जय कार्य लग रहे थे। माय ट्रैक्टर पर झांकी बने हुए एवं भजन कीर्तन गाते हुए संतमत के श्रद्धालु चल रहे थे। नगर भ्रमण के पश्चात वापस जुलूस मनिहरपुर आश्रम पहुंचा जहां पर सभी ने गुरुदेव की पुष्पांजलि दी। दोपहर में प्रवचन आदि काकर्यक्रम हुआ। इस अवसर पर स्वामी धैर्यानंद जी महाराज सहित काफी संख्या में संतमत के श्रद्धालु मौजूथे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।