Banka City to Get LPG Gas Supply via Pipeline Soon बांका शहर के लोगों को अब पाइपलाइन से मिलेगी रसोई गैस की सप्लाई, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsBanka City to Get LPG Gas Supply via Pipeline Soon

बांका शहर के लोगों को अब पाइपलाइन से मिलेगी रसोई गैस की सप्लाई

पेज तीन की लीडपेज तीन की लीड शहर में रसोई गैस के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य हुआ शुरू - शहर के सड़क के किनारे बिछाई जा रही पाइप

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाSun, 20 April 2025 03:42 AM
share Share
Follow Us on
बांका शहर के लोगों को अब पाइपलाइन से मिलेगी रसोई गैस की सप्लाई

बांका, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अब बांका शहर में भी जल्द ही पाइप के जरिए रसौई गैस सप्लाई की जाएगी। इसको लेकर घरों तक पाइप के माध्यम से रसोई गैस आपूर्ति के लिए एजेंसी के द्वारा पाइपलाइन बिछाने का काम किया जा रहा है। कुछ ही माह में शहरी क्षेत्र के किचन को गैस सिलेंडर से छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि नगर परिषद के विभिन्न वार्डों के घरों में गैस सप्लाय के लिए एमडीपीई पाइप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अबतक करीब पांच सौ घरों में एमडीपीई गैस पाइप लगाया जा चुका है। वहीं पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई का काम भी चल रहा है। उम्मीद है कि वर्ष 2025 तक पाइप लाइन का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं डिमांड के अनुसार हरेक घरों में कनेशन पहुंचाया जाएगा। पाइपलाइन का कार्य कर रागे एजेंसी ने बताया कि इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की तुलना में सस्ता गैस मिलेगा। यह सुविधा शुरू होते ही उपभोक्ताओं को सिलेंडर रिफिलिंग के झंझट के अलावा सिलेंडर रखने से भी राहत मिलेगी। आपूर्ति में की जाने वाली लेटलतीफी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। पाइपलाइन के जरिए गैस की आपूर्ति शुरू होने के बाद गैस सिलेंडर बुकिंग का झंझट पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। सिलेंडर की होम डिलीवरी करने वालों को अतिरिक्त राशि भी नहीं देनी पड़ेगी।वहीं पाइपलाइन मिलने वाले गैस एलपीजी गैस से काफी सस्ता है।प्रत्येक यूनिट के लिए करीब 55-56 रूपया देना होगा। अभी एलपीजी गैस के लिए करीब 64-98 रूपया प्रति किलो खर्च करना पड़ता है। कार्य एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, नगर परिषद के कमोवेश सभी वार्ड में एमडीपीई जीआई गैस पाइप लगाने का काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को अब 24 घंटे गैस आपूर्ति होगी। यह गैस एलपीजी गैस के तुलना में काफी सस्ती और सुरक्षित होगी। जैसे-जैसे उपभोक्ता कनेक्शन लेगे उसी तरीके से आगे धीरे-धीरे काम लगातार जारी रहेगा। कार्य एजेंसी द्वारा पाइपलाइन का कार्य किया जा रहा था। जिसमें काफी अनियमितता बरती जा रही थी। दरअसल, पाइपलाइन के दौरान कार्य एजेंसी द्वारा नगर के सड़क को क्षति पहुंचाया जा रहा था। इतना ही नहीं क्षति पहुंचाते हुए सड़क को खतरे के काबिल बनाया जा रहा था। जिसकी शिकायत नगर प्रशासन से हुई। जिसमें बाद नगर प्रशासन ने कार्य एजेंसी को सही तरीके से पाइपलाइन का कार्य करने की नसीहत दी है। कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन ने कहा कि गैस पाइपलाइन के लिए अनुमति दी गई है। पाइप बिछाया जा रहा है। इससे ग्राहकों को काफी फायदा होगा, लेकिन इसके लिए कार्य एजेंसी को कई दिशा-निर्देश दिए गए है। साफतौर पर कहा गया है कि पाइपलाइन कार्य के दौरान सड़क या फिर आमलोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।