योग संगम के लिए चार लाख लोगों ने कराया पंजीकरण
इस महीने की 21 तारीख को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 'योग संगम' के लिए चार लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। यह अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक योग कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी समेत...

नई दिल्ली, एजेंसी। इस महीने की 21 तारीख को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के प्रमुख आयोजन ‘योग संगम के लिए अब तक चार लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। आयुष मंत्रालय ने दावा किया कि भारत में किसी भी एक आयोजन में इतने बड़े पैमाने पर भागीदारी कभी नहीं हुई है। 21 जून को देशभर में लाखों स्थानों पर एक साथ योगाभ्यास किया जाएगा। यह भारत की आरोग्य यात्रा में एक ऐतिहासिक क्षण होगा। योग संगम का मुख्य समारोह विशाखापत्तनम में होगा। यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केन्द्रीय आयुष एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव के साथ पांच लाख से अधिक लोग एक साथ योग आसन करेंगे।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सुबह 6:30 बजे से 7:45 बजे तक आयोजित योग संगम अब तक का सबसे बड़ा सामूहिक योग कार्यक्रम होगा। राजस्थान, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लोगों ने सबसे ज्यादा पंजीकरण कराए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।