मधुवन सिंचाई बियर निर्माण को लेकर दर्जनों किसानों ने विधायक का किया घेराव
फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि।फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत लोहागढ़ नदी में मधुवन सिंचाई बियर का निर्माण प्रस्तावित

फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड के खेसर पंचायत अंतर्गत लोहागढ़ नदी में मधुवन सिंचाई बियर का निर्माण प्रस्तावित स्थल पर ना कराकर अन्यत्र किये जाने के खिलाफ क्षेत्रीय किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। रविवार की शाम अपने क्षेत्रीय दौरा से वापस लौट रहे बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव का मधुवन खिलौनियां, समता, दसुआ गांव के दर्जनों किसानों ने खेसर बाजार के समता के समीप घेराव करते हुए अपनी व्यथा सुनाई। क्षेत्रीय किसान पंकज कुमार, खुदेश्वर मंडल, प्रफुल्ल मंडल, रवीद्र मंडल, दीपक कुमार, विकास मंडल, वरुण मंडल, मोहन मंडल, बद्री मंडल, विमल मंडल सहित दर्जनों किसानों ने विधायक से कहा कि मधुवन सिंचाई बियर का निर्माण मधुवन गांव के शीर्ष पर पर दसुआ गांव के समीप प्रस्तावित है।
परंतु सिंचाई विभाग के संवेदक द्वारा अपनी सुविधा अनुसार प्रस्तावित स्थल पर नहीं कर कर इसका निर्माण मधुवन गांव के नीचे नदी में घनुआं डांड़ के मुहाने पर किया जा रहा है। जिससे बड़ी आबादी वाले मधुवन, आदि के किसान इस सिंचाई बियर के निर्माण से सिंचाई से वंचित हो जाएंगे। यह प्रस्तावित मधुवन बियर किसानों के लिए सिर्फ नाम का रह जाएगा। जिससे यहां के किसानों को एक बूंद भी पानी नहीं मिलेगा। यह सब विभाग के अधिकारियों एवं संवेदक की मिली भगत से मनमाने तरीके से किया जा रहा है। कहने गए किसानों को रंगदारी केस में फसाने की संवेदक द्वारा धमकी दी जा रही है। किसानों ने विधायक को बताया कि रामसरिया मोड़ सिंचाई बियर के बाद लोहागढ़ नदी में मधुवन सिंचाई बियर बनने की योजना पारित है। इसकी जगह बदलकर अन्यत्र करने से मधुवन, दसुआ, खिलौनिया आदि के किसान इससे वंचित रह जाएंगे। जबकि बियर का निर्माण प्रस्तावित स्थल पर करने पर दसुआ, मधुवन, खिलौनियां तथा इसके नीचे बसे खेसर, विश्वकर्माटोला, खासाधोला, कैथाटीकर, शक्तिघाट, घनुआं, बहोरना, डुमरिया, डलवा मोड़ आदि गांव के किसानों के हजारों एकड़ खेत की सिंचाई होगी। जबकि अन्य बनाए जाने से से दसुआ, मधुवन, खिलौनियां आदि के किसानों के सैकड़ो एकड़ भूमि इस सिंचाई बियर के पानी से वंचित रह जाएंगे। विधायक ने किसानों की समस्या सुनकर कहा कि वह इसके लिए सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता से बात कर किसानों की हित को देखते हुए बियर का निर्माण नदी में उचित जगह पर करने को कहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता में हैम किसानों की समस्याओं को दरकिनार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर विधायक के साथ फुल्लीडुमर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंदन कुमार, बमबम महाराणा, भाजपा नेता कुणाल भगत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।