Sudden Weather Change Brings Relief to Farmers and Residents चांदन में मौसम ने बदला मिजाज: आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत, Banka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBanka NewsSudden Weather Change Brings Relief to Farmers and Residents

चांदन में मौसम ने बदला मिजाज: आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत

चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि चान्दन ( बांका )। निज प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ आंधी-तूफान

Newswrap हिन्दुस्तान, बांकाWed, 21 May 2025 05:27 AM
share Share
Follow Us on
चांदन में मौसम ने बदला मिजाज: आंधी-बारिश से मिली गर्मी से राहत

चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम मौसम ने अचानक करवट ली। तेज़ आंधी-तूफान के साथ हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि से जहां आम जनजीवन को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं किसानों के लिए यह मौसम का बदलाव वरदान साबित हो सकता है।बारिश के बाद तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे उमस और गर्म हवाओं से जूझ रहे लोगों को राहत की सांस मिली। वहीं, खेत-खलिहानों से जुड़ी उम्मीदें भी इस बदले मौसम से परवान चढ़ती दिख रही हैं। हल्की ओलावृष्टि को लेकर किसानों में कोई चिंता नहीं है। ग्राम सिताने के किसान सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि ओले बहुत हल्के गिरे हैं, जिससे फसल को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

बल्कि यह बारिश धान की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगी। उन्होंने कहा कि समय पर वर्षा होने से खेतों की जुताई और बिचड़ा गिराने के काम में सहूलियत मिलेगी। इस अचानक हुई बारिश से आम के बागानों को भी संजीवनी मिलने की उम्मीद है। तेज़ धूप और लू से आम के फल प्रभावित हो रहे थे, लेकिन अब आम फसल को फायदा हो सकता है।दिनभर चिलचिलाती गर्मी के बाद जब शाम में तेज़ हवा के साथ बारिश शुरू हुई, तो लोग अपने घरों की छतों और आंगनों में आकर ठंडी फुहारों का आनंद लेते देखे गए। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की संभावना जताई है। गांव की कहीं कहीं कच्ची सड़कों पर जलजमाव देखने को मिल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।