Bihar Women s Dialogue Program 1730 Proposals for Empowerment and Employment महिला संवाद में उठी मांगों से जुड़े 1730 प्रस्ताव भेजे गए, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsBihar Women s Dialogue Program 1730 Proposals for Empowerment and Employment

महिला संवाद में उठी मांगों से जुड़े 1730 प्रस्ताव भेजे गए

खोदावंदपुर में बिहार सरकार के महिला जन संवाद कार्यक्रम के तहत महिलाओं ने 1,730 प्रस्ताव दिए हैं। इनमें रोजगार के साधनों की उपलब्धता, व्यक्तिगत ऋण और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की मांग शामिल हैं। यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायMon, 19 May 2025 08:07 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में उठी मांगों से जुड़े 1730 प्रस्ताव भेजे गए

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के निर्देश पर चलाए जा रहे महिला जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अबतक महिलाओं द्वारा अपनी मांगों से सम्बंधित कुल 1 हजार 730 प्रस्ताव सामने आए हैं जिनके निराकरण के लिए सम्बन्धित विभाग को ऑनलाइन अपलोड किया गया है। जीविका के परियोजना प्रबन्धक मनोज कुमार कर्ण ने बताया कि खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र में अब तक 61 महिला ग्राम संगठनों के द्वारा किए गए महिला संवाद कार्यक्रम के दौरान ये प्रस्ताव सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा दिए गए प्रस्तावों में उन्हें रोजगार के साधन उपलब्ध करवाने की प्रमुखता है। श्री कर्ण ने बताया कि इनमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बैंक के माध्यम से व्यक्तिगत ऋण की व्यवस्था किए जाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए रोजगार परक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किए जाने की मांग शामिल है।

बताया कि महिलाओं की इन मांगों पर अगला कदम डीएम के निर्देश पर उठाया जाएगा। बताते चलें कि नीतीश सरकार के निर्देश पर महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम 17 अप्रैल से चलाया जा रहा है। प्रखण्ड क्षेत्र में 78 महिला ग्राम संगठनों की बैठक किए जाने की योजना है। महिला संवाद के दौरान महिलाओं के हित के लिए सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी साझा की जा रही है। महिलाओं द्वारा किए जा रहे मांगों में राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, विभिन्न योजनाओं की पेंशन राशि बढ़ाए जाने एवं रोजगार के लिए व्यक्तिगत ऋण उपलब्ध करवाने की मांग प्रमुख है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।