Congress Party Meeting in Mansurchak Discusses Mai Behen Maan Scheme and Upcoming Elections कांग्रेस माई-बहिन मान योजना के बारे में बताएगी , Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCongress Party Meeting in Mansurchak Discusses Mai Behen Maan Scheme and Upcoming Elections

कांग्रेस माई-बहिन मान योजना के बारे में बताएगी

कांग्रेस पार्टी की आवश्यक बैठक मंसूरचक के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हुई। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को मिलने वाली राशि की...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 29 May 2025 08:23 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस माई-बहिन मान योजना के बारे में बताएगी

मंसूरचक, निज संवाददाता। प्रखंड के कस्तूरबा गांधी विद्यालय मंसूरचक के प्रांगण में कांग्रेस पार्टी की एक आवश्यक बैठक प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो की अध्यक्षता में हुई। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने माई बहिन मान योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं के खाते में मिलने वाली राशि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कहा कि आप लोग इस योजना के बारे में आगामी पन्द्रह दिनों के अंदर संपूर्ण विधानसभा में हर घर दस्तक देकर महिलाओं से संवाद किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी द्वारा उक्त योजना से संबंधित जारी किये गये पम्पलेट वितरण करने व इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर माई बहिन मान योजना के द्वारा मिलने वाली राशि से अवगत कराया जाएगा।

कांग्रेस पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हेतु चल रहे बूथ स्तरीय विभिन्न कार्यक्रमों की अधतन समीक्षा करते हुये उक्त अभियान में और तेजी लाने का निर्देश दिया। बैठक में बछवाड़ा विधानसभा चुनाव प्रभारी पुष्पेंद्र साहु ने बताया कि इस बार कांग्रेस पार्टी बछवाड़ा विधानसभा ही नहीं बल्कि पूरे बिहार में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बहुत मजबूती से चुनाव लड़ने जा रही है। इसमें कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का अहम योगदान देने की जरूरत है। प्रखंड उपाध्यक्ष मो जावेद, मंडल अध्यक्ष संजय पासवान, विधानसभा उपाध्यक्ष निखिल राज, युवा कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ऋषिकेश पासवान, मीडिया प्रभारी राम कल्याण महतो, राजकिशोर गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक महतो, श्याम नंदन महतो, रामकुमार चौधरी, प्रमोद रवि, रामविलास पासवान,मनोज पासवान सहित सभी पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।