CPM Holds 24th Branch Conference in Navakothi Key Issues Discussed राम विनोद सिंह बने नावकोठी भाकपा के शाखा सचिव, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsCPM Holds 24th Branch Conference in Navakothi Key Issues Discussed

राम विनोद सिंह बने नावकोठी भाकपा के शाखा सचिव

नावकोठी में भाकपा का 24वां शाखा सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुई। सहायक अंचल मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला। पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायTue, 27 May 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
राम विनोद सिंह बने नावकोठी भाकपा के शाखा सचिव

नावकोठी। भाकपा का 24वां शाखा सम्मेलन कॉ गणेश दास नगर नावकोठी में सोमवार को आयोजित किया गया। मो. रियाज व उत्तम कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में हुए सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तोलन से हुआ। उद्घाटन भाषण में सहायक अंचल मंत्री जितेन्द्र कुमार राय ने भाकपा की भूमिका आज के परिप्रेक्ष्य में चिह्नित किया। नावकोठी में भाकपा का भूमि आन्दोलन एवं शहादत की चर्चा की। देश की सत्ता पर काबिज संघ परिवार के इशारे पर काम करने वाली भाजपा की सरकार आम आवाम को ठग रही है। प्रति वर्ष दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वायदा कर सत्ता पर काबिज होते ही इसे सगुफा करार दिया।

पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह ने कहा कि संगठित होकर पार्टी में बने रहना कार्यकर्ताओं का दायित्व है। किसानों की आय दोगुनी करने की घोषणा करने के बाद इसे पूरा करने का कोई कदम नहीं उठाया गया। रोज नये-नये फरमान जारी कर हिंदू, मुस्लिम को आपस में लड़ाकर सामाजिक समरसता को चरमराने के लिए अमादा है। शाखा मंत्री राम विनोद सिंह उर्फ टुन्नी सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। बहस के उपरांत पारित किया गया। सर्वसम्मति से 15 सदस्यीय नई शाखा कमेटी गठित की गई। मंत्री राम विनोद सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, सहायक शाखा मंत्री मो रियाज एवं जय शंकर जयसवाल को बनाया गया। कमेटी में दिलीप महतो,मो महफूज, गौरव कुमार, मनोज चौधरी, राजेंद्र शर्मा, चन्दन कुमार,बबलू कुमार आदि शामिल हैं। मौके पर अंचल प्रभारी संजीव कुमार, अंचल मंत्री चन्द्र भूषण चौधरी, सहायक अंचल मंत्री जितेन्द्र कुमार राय, डॉ राजेन्द्र शर्मा, पूर्व मुखिया अजय कुमार सहनी,मो महफूज,मो हामिद आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।