केशव समेत छह बीहट नगर मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष मनोनीत
बीहट में भाजपा की 60 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। अध्यक्ष यशस्वी आनंद ने उपाध्यक्षों, महामंत्रियों और मंत्रियों की नियुक्तियों की जानकारी दी। केशव कुमार, दीपक कुमार, कंचन, उदयभान, शशिभूषण...
Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायThu, 8 May 2025 08:09 PM

बीहट। भाजपा की बीहट नगर मंडल की 60 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है।बीहट नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष यशस्वी आनंद ने बताया कि केशव कुमार, दीपक कुमार,कंचन,उदयभान,शशिभूषण सिंह तथा कल्याणी देवी को उपाध्यक्ष तथा सुरेंद्र कुमार एवं विवेक कुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। रिंकू देवी, इंदु देवी, गुंजन देवी, खुशबू देवी, रविन्द्र कुमार तथा रंजीत कुमार मंत्री तथा राजेश कुमार कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं। 45 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रखा गया है। (नि.सं.)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।