Fire Incident at Rup Lal Yadav s House in Gadiya Village 50 Thousand Rupees Worth of Straw Destroyed सरिया के गड़ैया गावं में अगलगी से 50 हजार का नुकसान, Gridih Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsFire Incident at Rup Lal Yadav s House in Gadiya Village 50 Thousand Rupees Worth of Straw Destroyed

सरिया के गड़ैया गावं में अगलगी से 50 हजार का नुकसान

शनिवार दोपहर सरिया के गड़ैया गांव में रूपलाल यादव के घर में आग लग गई, जिससे 50 हजार के पुआल जल गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। अफवाह फैली कि रूपलाल की 4 वर्षीय बेटी अवनी कुमारी आग में फंस गई। राहत...

Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSun, 15 June 2025 03:46 AM
share Share
Follow Us on
सरिया के गड़ैया गावं में अगलगी से 50 हजार का नुकसान

सरिया। शनिवार दोपहर सरिया के गड़ैया गावं में रूपलाल यादव के घर में आग लग जाने से घर में रखे करीब 50 हजार के पुआल जलकर राख हो गए। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। अगलगी के दौरान इस बात की अफवाह फैली की रूपलाल की 04 वर्षीय बेटी अवनी कुमारी जलते पुआल में फंस गई है। इसके बाद वहां पूर्व विधायक बिनोद सिंह, सरिया के जिप सदस्य अनूप पांडेय, इंस्पेक्टर ज्ञानरंजन पहुंचे। इसी बीच अग्निशामक व जेसीबी मशीन भी पहुंच गयी। लोगों का ध्यान सिर्फ बच्ची पर लगा था। जेसीबी से पुआल रखे कमरे की दीवार को तोड़ दिया गया।

इसके बाद अग्निशामक ने तेजी से आग पर काबू पाया लेकिन बच्ची का पता नहीं चल पाया। इसी बीच एक दूसरे बच्चे ने बताया कि अवनी पेड़ के पास बैठी है। इस सूचना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।