BJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Developed India Commitment in Dehradun केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता पहुंचाएं, Dehradun Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsDehradun NewsBJP Celebrates 11 Years of Modi Government with Developed India Commitment in Dehradun

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता पहुंचाएं

भाजपा ने रविवार को केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में मोदी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया गया। भाजपा के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि यह...

Newswrap हिन्दुस्तान, देहरादूनSun, 15 June 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जनता पहुंचाएं

फोटो देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता भाजपा मां नंदा देवी मंडल कैंट विधानसभा की ओर से रविवार को केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन किया गया। ऑफिसर्स क्लब यमुना कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भाजपा सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि मोदी सरकार का 11 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक रहा है। इस दौरान देश में कई परिवर्तनकारी काम हुए हैं। कहा कि आज देश विकसित भारत बनने के लिए अग्रसर है। अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रविन्द्र बाल्मीकि ने कहा की हमें जाति पंथ, धर्म और क्षेत्रवाद के नाम पर अलग नहीं होना है, हम सबके प्रयास और मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत की ओर अग्रसर है।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, प्रदेश मीडिया पेनालिस्ट सचिन गुप्ता, पार्षद संजय सिंघल, अंकित अग्रवाल, किरण नौटियाल, समिधा गुरुंग, अभिषेक शर्मा, शेखर नौटियाल,अनुराज क्षेत्री, कुमारी मेघा मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।