राजद प्रखंड कमेटी गठन से कार्यकर्ताओं में उत्साह
खोदावंदपुर में राजद की प्रखंड कमेटी का गठन हुआ। चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनने का विश्वास जताते हुए कहा गया कि बिहार में...

खोदावंदपुर, निज संवाददाता। राजद की प्रखंड कमेटी का गठन शुक्रवार को किया गया। पार्टी के प्रखंड सांगठनिक चुनाव के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। अब पार्टी के कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों के बीच जाना शुरू कर दिए हैं। राजद नेता विजय सिंह कुशवाहा, पार्टी के महिला सेल की जिला उपाध्यक्ष प्रेमा शास्त्री, ध्रुव दास, ललित कुमार दास आदि ने प्रखंड राजद कमेटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में भ्रस्टाचार चरम पर है। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है जिससे उनका पलायन हो रहा है। शराबबंदी के नाम पर पुलिस लोगों को तंग-तबाह कर रही है।
इस बार बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बनेगी। महागठबंधन की सरकार बनने पर गरीब व शोषित पीड़ित लोगों को उनका हक मिलेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।