पशुओं के लिए जानलेवा है पॉलीथीन
तेघड़ा में पॉलीथीन के बेखौफ उपयोग से पशुओं की सेहत पर गंभीर असर पड़ रहा है। सब्जी, फल, और किराना सामान पॉलीथीन में दिया जा रहा है, जिससे पशुओं में आंत की बीमारी और अन्य गंभीर रोग फैल रहे हैं। कई...

तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। बेरोकटोक पॉलीथीन के उपयोग से पशुओं की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सब्जी से लेकर किराना का सामान, फल आदि खरीदने में पॉलीथीन में ही सामानों को दिया जा रहा है। इन पॉलीथीन को जैसे तैसे उपयोग कर उसे जहां तहां फेंका जा रहा है। नतीजतन पशुओं को खाने में आसान होती है। पॉलीथीन खाने से पशुओं में आंत की बीमारी, इंटेटाइटिस आदि कई तरह के गंभीर व जानलेवा बीमारी होती है। ग्रामीण पशु चिकित्सक मंतोष सिंह ने बताया कि पॉलीथीन के खाने से पशुओं में कई तरह की गंभीर बीमारी होती है। लगातार सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी समाप्त हो जाती है।
इससे कोई रोग समाप्त होने में कई माह व कई साल तक लग जाते हैं। कुछ मामलों में पशुओं की मौत भी हो जाती है। गौरतलब है कि मधुरापुर के जटहू सिंह, फूचो सिंह, गोपाल सिंह, सुरेश सिंह आदि के जानवरों को इसके कारण मौत भी हो गई। पीड़ित पशुपालकों ने बताया कि जहां तहां पॉलीथीन फेंके जाने से पशुओं में इसे खाने की प्रवृति बढ़ती है। और कई गंभीर बीमारी फैल जाती है। पशु चिकित्सकों का मानना है कि पशुओं के दूध को भी प्रभावित कर रहे हैं। दूसरी ओर पॉलीथीन के उपयोग पर कभी कभी प्रशासन द्वारा शख्ती बरती जाती है। फिर कुछ दिनों बाद स्थिति सामान्य रहती है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।