रतनपुर में श्रीराम कथा महायज्ञ 12 से, तैयारी अंतिम चरण में
फोटो नं.16,रतनपुर गांव में होने वाले नौ दिवसीय राम कथा महायज्ञ के लिए बनाया जा रहा भव्य मंडप।

बेगूसराय। रतनपुर गांव में नौ दिवसीय श्रीराम कथा महायज्ञ का आयोजन 12 जून से किया जा रहा है। इसके लिए यज्ञ स्थल पर भव्य मंडप का निर्माण किया जा रहा है जो अंतिम चरण में है। साथ ही, श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक पंडाल भी बनाए जा रहे हैं। राम महायज्ञ के मीडिया प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि यह आयोजन तीन गांवों रतनपुर, विष्णुपुर चतुर्भुज, हेमरा गांव के अलावा संपूर्ण जिलेवासियों के सहयोग से किया जा रहा है। 11 जून को छह बजे सुबह में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा संपूर्ण क्षेत्र का भ्रमण करेगी। साथ ही, 12 से 20 जून तक महायज्ञ का अनुष्ठान शुरू हो जाएगा।
इस यज्ञ में वृन्दावन के रसराज जी महाराज के मुखारविंद से कथा का आनंद श्रद्धालु लेंगे। वहीं, यज्ञ में पूजा के साथ रासलीला, नवाह, रामलीला का भी आनंद श्रद्धालु ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए झूला, मौत का कुआं, मीना बाजार व खाने-पीने की उत्तम व्यवस्था की गई है। धनंजय कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को सूचित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।