Nitish Kumar Blesses JD U District President s Daughter and Son-in-Law in Begusarai मुख्यमंत्री ने जदयू जिलाध्यक्ष की नवविवाहिता पुत्री को दिया आशीर्वाद, Begusarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBegusarai NewsNitish Kumar Blesses JD U District President s Daughter and Son-in-Law in Begusarai

मुख्यमंत्री ने जदयू जिलाध्यक्ष की नवविवाहिता पुत्री को दिया आशीर्वाद

फोटो नंबर: आठ, जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय के पटना स्थित आवास पर नवविवाहिता पुत्री को आर्शीवाद देने पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार।

Newswrap हिन्दुस्तान, बेगुसरायSun, 1 June 2025 08:16 PM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री ने जदयू जिलाध्यक्ष की नवविवाहिता पुत्री को दिया आशीर्वाद

बेगूसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू जिलाध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद रुदल राय के पटना स्थित आवास पर उनकी नवविवाहिता पुत्री वर्षा कुमारी व दामाद शशिरंजन पटेल को आशीर्वाद दिया। इस दौरान जदयू प्रदेश सचिव नजम इकबाल, युवा प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल समेत जदयू जिलाध्यक्ष की पत्नी अनिता देवी व परिवार के अन्य सदस्य थे। मुख्यमंत्री के आगमन से जदयू जिलाध्यक्ष के परिवार के सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया। मुख्यमंत्री ने जदयू जिलाध्यक्ष की पांचों पुत्री से अलग अलग परिचय प्राप्त किया। साथ ही, उनकी पारिवारिक गतिविधियों की भी जानकारी प्राप्त की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।