63 लाख 87 हज़ार की लागत से बनेंगी दो सड़कें
बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने नगर निगम क्षेत्र के दो वार्डों में जर्जर सड़कों के निर्माण का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत 63 लाख 86 हजार 931 रुपए की लागत से सड़कों का...

बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के दो अलग-अलग वार्डों में बहुप्रतीक्षित जर्जर सड़क का निर्माण कार्य का शिलान्यास बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने किया। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत इसका निर्माण होगा। यह कार्य बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से किया जा रहा है। नगर निगम बेगूसराय अन्तर्गत वार्ड संख्या 42 में शंभु सिंह के घर से लेकर दामोदर सिंह के घर होते हुए शर्मा टोली तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 34 लाख 78 हजार 132 रुपए व वार्ड संख्या 31 में हनुमान मार्केट के सामने से होते हुए अरुण सिंह के घर होते हुए मन्नू भाई पटेल के घर तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 29 लाख 08 हजार 799 का प्राक्कलन स्वीकृत किया गया है।
इस प्रकार दो सड़कों पर कुल 63 लाख 86 हजार 931 रुपए खर्च होंगे। इन सड़कों की हालत पिछले कई वर्षों से अत्यंत जर्जर थी। कीचड़, गड्ढे और धूल ने आम नागरिकों की दिनचर्या को बाधित कर रखा था। स्थानीय लोगों द्वारा बार-बार की गई मांग पर विधायक ने कार्यारंभ कराया। मौके पर जिला महामंत्री कुंदन भारती, भाजपा नेता रूपेश गौतम, नगर मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर, मिथिलेश, देवानंद पासवान, मुकेश कुमार, अभिषेक, प्रियंका कुमारी, रेखा देवी, रमेश, संतोष,आलोक व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।