आधुनिक भारत के निर्माता थे नेहरू
फोटो नंबर: 14, सर्वोदयनगर में पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम में संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह व अन्य।

बेगूसराय। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि शहीद सुखदेव सिंह समन्वय समिति सुखदेव सभागार सर्वोदय नगर में मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए संपूर्ण क्रांति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता एवं विश्व शांति के अग्रदूत के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू का नाम सदैव इतिहास में अमर रहेगा। समाजसेवी केदारनाथ चौधरी ने कहा कि कहा की 1916 में पंडित जवाहरलाल नेहरु की भेंट गांधी जी से हुई। तब से वह बार-बार राष्ट्रीय आंदोलनों में उनका हाथ बांटते रहे। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मान किया गया था। समाजसेवी शिक्षक कामेश्वर राय, महिला सेल सचिव सुनीता देवी, आलोक कुमार, पवन शर्मा, मुरारी, अनन्या कुमारी, नाथो साह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।