BJP District Meeting Focus on Winning Upcoming Elections in Kaimur भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsBJP District Meeting Focus on Winning Upcoming Elections in Kaimur

भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा

भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक भभुआ में हुई, जिसमें प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा और श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने भाग लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चारों सीटों पर जीत की...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआWed, 14 May 2025 08:56 PM
share Share
Follow Us on
भाजपा कार्यसमिति की बैठक में सांगठनिक मुद्दों पर चर्चा

बोले प्रदेश महामंत्री, उपचुनाव जीते हैं, इस बार चारों सीट जीतेंगे महापुरुषों व भारत माता के तैलचित्र पर अर्पित की गई पुष्पांजलि (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक बुधवार को परसिया पोखरा स्थिम कार्यालय में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री डॉ. राजेश वर्मा व श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय व संचालन जिला महामंत्री संतोष खरवार ने किया। बैठक में सर्वप्रथम आगत अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दिनदयाल उपाध्याय तथा भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया।

बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि रामगढ़ उपचुनाव में विधायक अशोक सिंह की जीत की बधाई दी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कैमूर की चारों सीटों से भाजपा की जीत के लिए सभी पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों एवं पार्टीजनों को कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से जानकारी दी। बैठक में जिला भाजपा के कार्यसमिति के पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों सहित रामगढ़ विधायक अशोक कुमार सिंह,मोहनियां विधायक संगीता कुमारी, भभुआ विधायक भरत बिन्द, बिहार विधान पार्षद जीवन कुमार, पूर्व मंत्री बृजकिशोर बिन्द, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, जिला कोषाध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय सहित कई थे। फोटो- 14 मई भभुआ- 15 कैप्शन- भाजपा कार्यालय में बुधवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में भाग लेते मंत्री संतोष सिंह, विधायक अशोक सिंह, संगीता कुमारी, भरत बिंद, एमएलसी जीवन कुमार व अन्य।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।