दो बकरी चोरों को किया पुलिस के हवाले
रीगा के मेहंदी नगर गांव में राज मंगल महतो ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। रात करीब 1 बजे दो युवक उसके घर में घुसकर बकरी चुराने लगे। नींद खुलने पर राज ने हल्ला मचाया, जिससे ग्रामीणों ने दोनों चोरों को...

रीगा। थाना क्षेत्र के मेहंदी नगर गांव निवासी स्वर्गीय भोला महतो के पुत्र राज मंगल महतो ने थाना में आवेदन देकर अपने घर में चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई है। रात्रि करीब 1 बजे दो युवक चोरी करने के नियत से घर में घुसा। इतने में नींद खुल गई। देखा दोनों युवक मेरे घर में बंधा बकरी चुरा कर ले जा रहा है। हल्ला होने पर ग्रामीणों के पहुंचने पर दोनों चोर पकड़ा गया। दोनों चोर की पहचान हो गई है। भरत कुमार पिता स्वर्गीय रामसेवक ठाकुर ग्राम मेहंदी नगर का रहने वाला है। तो दूसरा शुभम कुमार पिता निरंजन मंडल ग्राम भवदेपुर का रहने वाला है।
दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।