638 करोड़ में बनेंगी रांची की दो स्मार्ट सड़कें,हेमंत सोरेन की मंजूरी,रूट भी जान लीजिए
दूसरी स्मार्ट रोड कटहल मोड चौक से जगन्नाथपुर मंदिर होते हुए वाया आलम चौक, साईं मंदिर, विस पेरिफेरी लिंक तक फोर लेन सड़क बनेगी। इस पर करीब 338 करोड़ रुपए लगेंगे। अब इन दोनों सड़कों के प्रस्ताव को राज्य योजना प्राधिकृत समिति के समक्ष रखा जाएगा।

रांची में जल्द ही दो स्मार्ट सड़कों पर काम शुरू होगा। इन दोनों स्मार्ट सड़क को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंजूरी दे दी है। विवेकानंद स्कूल (पुरानी विस) से नयासराय रिंग रोड तक वाया जगन्नाथपुर मंदिर तक 8.209 किमी छह लेन एलिवेटेड स्मार्ट रोड के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखा दी है। भूमि अधिग्रहण सहित करीब 300 करोड़ की लागत आएगी।
दूसरी स्मार्ट रोड कटहल मोड चौक से जगन्नाथपुर मंदिर होते हुए वाया आलम चौक, साईं मंदिर, विस पेरिफेरी लिंक तक फोर लेन सड़क बनेगी। इस पर करीब 338 करोड़ रुपए लगेंगे। अब इन दोनों सड़कों के प्रस्ताव को राज्य योजना प्राधिकृत समिति के समक्ष रखा जाएगा। समिति की स्वीकृति मिलने के बाद कैबिनेट की सहमति ली जाएगी। पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के अनुसार जल्द ही रांची की सड़कों पर जाम से निजात मिलेगी।

विवेकानंद स्कूल से नयासराय रिंग रोड तक हाई स्पीड एलिवेटेड कॉरिडोर और कटहल मोड से विस तक फोरलेन सड़क को मुख्यमंत्री ने मंजूरी दे दी है। अब इन प्रस्तावों को योजना प्राधिकृत समिति के समक्ष रखा जाएगा। रिंग रोड को रांची से जोड़ने के लिए रांची में यह एलिवेटेड स्मार्ट रोड होगा। विवेकानंद स्कूल से लेकर नयासराय में रिंग रोड के लिंक पथ इस एलिवेटेड रोड के बन जाने पर वीवीआईपी, वीआईपी सहित अन्य के वाहनों को तीव्र गति मिलेगी। अलग से दो लेन का सर्विस रोड होगा।