Jharkhand weather news strong storm and rain forecast pre monsoon conditions imd Mausam update झारखंड में तपिश के बीच मौसम मारेगा पलटी,आंधी-बारिश ठंडे करेगी गर्मी के तेवर, Jharkhand Hindi News - Hindustan
Hindi Newsझारखंड न्यूज़Jharkhand weather news strong storm and rain forecast pre monsoon conditions imd Mausam update

झारखंड में तपिश के बीच मौसम मारेगा पलटी,आंधी-बारिश ठंडे करेगी गर्मी के तेवर

मौसम विभाग के मुताबिक,राज्य में मानसून आने तक प्री मानसून गतिविधि जारी रह सकती है। वहीं,अगले दो दिनों में पलामू,गुमला और लोहरदगा में गर्मी बढ़ सकती है।

Utkarsh Gaharwar हिन्दुस्तान, रांचीThu, 15 May 2025 07:54 AM
share Share
Follow Us on
झारखंड में तपिश के बीच मौसम मारेगा पलटी,आंधी-बारिश ठंडे करेगी गर्मी के तेवर

रांची समेत राज्य में शुक्रवार से मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से राहत मिलने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। अगले चार दिनों में कोल्हान,संताल के जिलों समेत रांची, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ छिटपुट बारिश होगी। मौसम विभाग ने इस दौरान तेज हवा के साथ कहीं-कहीं वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक,राज्य में मानसून आने तक प्री मानसून गतिविधि जारी रह सकती है। वहीं,अगले दो दिनों में पलामू,गुमला और लोहरदगा में गर्मी बढ़ सकती है। पलामू का तापमान 43 से 44 डिग्री तक जा सकता है। रांची और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को उमस भरी की गर्मी रही। आसमान में हल्के बादल छाए रहने और अधखिली धूप के कारण यहां चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे।

मौसम वैज्ञानिक के अनुसार,बिहार के पूर्वी भाग पर केंद्रित साइक्लोनिक सर्कुलेशन से होकर आंध्रप्रदेश के रायलसीमा तक एक निम्न दबाव क्षेत्र बन रहा है। यह ट्रफ झारखंड, विदर्भ और तेलंगाना से होकर गुजर रहा है। इस सिस्टम की वजह से आनेवाले पांच दिनों के दौरान झारखंड में मौसम में बदलाव होगा। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अंडमान सागर से लेकर श्रीलंका से दूर दक्षिण में मानसून अब उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इससे समय से आने की संभावना व्यक्त की गई है।