Congress Party Hosts Women s Dialogue Program in Bhabhua Promoting Mai Bahin Maan Yojana काग्रेंस पार्टी ने चलाया महिला संवाद कार्यक्रम, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsCongress Party Hosts Women s Dialogue Program in Bhabhua Promoting Mai Bahin Maan Yojana

काग्रेंस पार्टी ने चलाया महिला संवाद कार्यक्रम

पेज चार की खबर पेज चार की खबर काग्रेंस पार्टी ने चलाया महिला संवाद कार्यक्रम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के ग्राम

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआThu, 29 May 2025 09:07 PM
share Share
Follow Us on
काग्रेंस पार्टी ने चलाया महिला संवाद कार्यक्रम

पेज चार की खबर काग्रेंस पार्टी ने चलाया महिला संवाद कार्यक्रम भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। चैनपुर प्रखंड के ग्राम डीह भुजैना, कोईदी, सदौली इत्यादि गांवों में कांग्रेस पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी प्रकाश कुमार सिंह के नेतृत्व में महिला संवाद आयोजित कर कांग्रेस पार्टी द्वारा जारी किए गए "माई बहिन मान योजना" के बारे में नारीशक्ति को जागरूक किया गया। साथ ही पार्टी द्वारा जारी किए गए फॉर्म को भरवाया गया। साथ में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष चैनपुर जयप्रकाश यादव,प्रखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी मौर्या, प्रखंड उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा, स्वाती देवी,भगवानपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष (प्र) सोनू कुशवाहा जी, अरुण मौर्या जी इत्यादि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

फोटो परिचय 29-भभुआ-15-जिले के चैनपुर में महिला संवाद कार्यक्रम चलाते काग्रेंस पदाधिकारी एनएसएस का सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर संपन्न भभुआ ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर स्थित शहीद संजय सिंह महिला महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय एनएसएस शिविर का समापन हुआ। एनएसएस इकाई एक एवं दो की छात्राओं ने इस शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई और कई सामाजिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर के दौरान छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर सर्वेक्षण कार्य किया, जिसमें उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से उन्होंने ग्रामीण महिलाओं को अपने बच्चों को शिक्षित करने के लिए प्रेरित किया और शिक्षा के महत्व को विस्तार से समझाया। शिविर के एक प्रमुख भाग के रूप में छात्राओं ने प्रतिदिन योगाभ्यास किया और अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग की भूमिका को समझा। समापन समारोह में छात्राओं ने अपने-अपने सर्वेक्षण कार्य की प्रस्तुति दी, जिसे उनके टीम लीडर और उपस्थित शिक्षकों ने सराहा। एनएसएस के पदाधिकारी डॉ. पंकज सिंह और सुमन सिंह ने पूरे शिविर के सफल संचालन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. तारा सिंह ने छात्राओं के कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा प्राप्त कर समाज और देश के विकास में अपना सक्रिय योगदान दें। इस अवसर पर वरीय प्राध्यापक शिवकुमार पांडेय, वीरेंद्र सिन्हा, सच्चिदानंद चौबे, विकेश कुमार, राजीव कुमार, अमित कुमार, उमेश सिंह सहित कई शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थीं। शिविर ने छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जागरूकता और सेवा भावना को विकसित करने में अहम भूमिका निभाई। राजद का नर्विरोध सिराजुद्दीन राइन को नगर अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत भभुआ। राजद प्रधान कार्यालय भभुआ में नगर अध्यक्ष चयन के लिए बैठक की गई। जिसकी अध्यक्षता नगर निर्वाचन पदाधिकारी मिलन कुशवाहा एवं संचालन सह निर्वाचन पदाधिकारी जगनारायण यादव किए। इस नगर अध्यक्ष पद के लिए आवेदन वर्तमान नगर अध्यक्ष सिराजुद्दीन राइन किए, जिसका प्रस्तावक इस्लाम अंसारी, सत्येन्द्र यादव रहे। इस निर्वाचन के लिए कुछ समय इंतजार करने के बावजूद कोई आवेदन नहीं आया ,उसके तत्पश्चात वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता के समर्थन से उन्हें पुन: निर्विरोध सिराजुद्दीन राइन को नगर अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया। जिसमें उपस्थित आशिफ मुन्ना खां, ललन सिंह, विद्योतमा देवी, बनारसी यादव, सत्येंद्र यादव, अखिलेश पटेल, वंशीधर चंद्रवंशी, मारवाड़ी शाह, जनार्दन उपाध्याय, इस्लाम अंसारी, सिदेश्वर कुशवाहा, मुकेश पटेल, सलमान खान, बिरजू पटेल,,प्रमोद कुमार, सुबास यादव , सोनू गुप्ता, मेराज आलम, उपेंद्र शाह , विनोद सिंह आदि नगर वार्ड अध्यक्ष, प्रदेश, जिला, प्रखंड पदाधिकारी एवं नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ईिकसान भवन में खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन भभुआ ईिकसान भवन में गुरुवार को 11 बजे खरीफ कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कार्यक्रम विशेष रूप से शारदीय खरीफ फसल से संबंधित जानकारी दिया गया। जिसमें अनुमंडल कृषि पदाधिकारी शिवजी कुमार ने बताया कि धान की उन्नत खेती के नवीनतम तकनीक तथा वैज्ञानिक तरीके से खेती करने को लेकर किसानों के बीच जानकारी दिया गया। उन्होंने बताया कि किन-किन मौसमों में किस फसल को किसानों द्वारा उपजाया जा सके और उत्पादन में वृद्धि लाया जा सके। इसको लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। ताकि किसान कृषि तकनीक से बेहतर फसल को उगा सके। वही कृषि ज्ञान वाहन पर भी डिस्प्ले के माध्यम से भी किसानों को प्रशिक्षण दिया जा है। राजद कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव के तरीके पर उठाए सवाल भगवानपुर, एक संवाददाता। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी पर गुपचुप तरीके से प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराने पर सवाल उठाया है। साथ हीं पार्टी की गाइडलाइंस के दृष्टिकोण से उसे अवैधानिक व गलत बताया है। दरअसल प्रखंड के भगवानपुर पंचायत के भैसहीं गांव के एक निजी भवन में आरजेडी के पंचायती राज प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह यादव की अध्यक्षता में पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जहां पार्टी के प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व दो अन्य सक्रिय सदस्यों पर बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के दिशा निर्देशों के विरुद्ध प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव किए जाने का सवाल उठाया। बैठक में शामिल राष्ट्रीय जनता दल के जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के बगैर किसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एवं पंचायत स्तरीय सदस्य को सूचना के पता नहीं किस मकान में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कर दिया गया। जो कि अखबारों में छपे फोटो के माध्यम से यह पता चला।उन्होंने बताया कि जिन लोगों के बीच चोरी-चुपके यह चुनाव कराया गया,। उनमें केवल पार्टी के तीन ही क्रियाशील सदस्यों को जानता हूं। इनमें सुरेश कुमार सिंह व महेंद्र सिंह उर्फ नखड़ु सिंह के साथ-साथ प्रखंड स्तर की कुर्सी के लिए गुपचुप तरीके से चुने गए आशुतोष कुमार सिंह उर्फ बबुआ लाल श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। पार्टी के जिला महासचिव ने बताया कि अखबार में छपी फोटो में उक्त तीनों को छोड़कर शेष सभी का चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। बुधवार को हुए उक्त चुनाव को सरासर गलत बताते हुए जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के गाइडलाइंस के अनुसार सभी क्रियाशील सदस्यों, डेलीगेट व पार्टी के अन्य आला पदाधिकारीयों को सूचना करने के साथ-साथ प्रखंड मुख्यालय के सार्वजनिक स्थल पर आम सहमति से या निर्वाचन के प्रक्रिया के अनुरूप चुनाव संपन्न करने का प्रावधान है। जबकि इसके बगैर किसी को सूचना किए गुपचुप तरीके से प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी व चंद क्रियाशील सदस्यों के बीच प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव कराना पार्टी के गाइडलाइंस के विरुद्ध है । जो मनमानी तरीके से किए गए इस तरह के चुनाव को हम सभी कार्यकर्ता महत्व नहीं देते हैं । तथा इससे हम सभी काफी और असंतुष्ट हैं। पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता पार्टी के शीर्ष पदाधिकारीयों से अखबारों तथा टीवी चैनलों के माध्यम से यह मांग करते हैं कि एक तिथि निर्धारित कर संबंधित क्रियाशील सदस्यों को सूचना करते हुए पार्टी के रोस्टर एवं संविधान के अनुसार पुन: पारदर्शी चुनाव कराने की मांग करते हैं। बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह, पूर्व प्रखंड प्रमुख सह पंचायती राज प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष जगदीश सिंह यादव, राजद के वरिष्ठ कार्यकर्ता सह रामगढ़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बेचन सिंह यादव, लालजी पाल, देवेंद्र सिंह यादव, लालू यादव, अनिल सिंह, प्रेमचंद सिंह यादव, संदेश पाल, छोटन शर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह यादव, दरोगा सिंह यादव, सत्येंद्र सिंह यादव, गुड्डू धोबी, मुन्ना यादव, जयप्रकाश नारायण भारती, जयप्रकाश राम (बीडीसी, पंचायत कसेर), दीपक यादव, संजय सिंह इत्यादि समेत आरजेडी के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे, साथ हीं कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष छोटेलाल पांडेय भी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।