Employment Opportunities through MGNREGA Tree Plantation Campaign on Environment Day कैमूर में मनरेगा इस वर्ष 3.50 लाख पौधपरोपण करेगा, Bhabua Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsEmployment Opportunities through MGNREGA Tree Plantation Campaign on Environment Day

कैमूर में मनरेगा इस वर्ष 3.50 लाख पौधपरोपण करेगा

मनरेगा विभाग द्वारा पर्यावरण दिवस पर 5 जून से पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। कैमूर जिले में 3.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे, जिसमें हर पंचायत में 2700 पौधे रोपे जाएंगे। पौधों की देखभाल के लिए स्थानीय लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआTue, 3 June 2025 08:45 PM
share Share
Follow Us on
कैमूर में मनरेगा इस वर्ष 3.50 लाख पौधपरोपण करेगा

मनरेगा की ओर से पौधरोपण अभियान शुरू किए जाने से महिला-पुरुषों को मिलेगा रोजगार, कर्मियों को सौंपी जाएगी देखरेख की जिम्मेदारी पर्यावरण दिवस पर पांच जून से हर पंचायत में शुरू करेगा पौधरोपण पांच जून को पौधरोपण करने के बाद बारिश होने पर शुरू होगा अभियान (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पर्यावरण दिवस पर मनरेगा विभाग पौधरोपण अभियान शुरू करेगा। इस अभियान के तहत कैमूर जिले में मनरेगा की ओर 3.50 लाख पौधरोपण किया जाएगा। जिले की हर पंचायत 2700 पौधे रोपे जाएंगे। कैमूर के भभुआ, रामपुर, भगवनपुर, चांद, चैनपुर, मोहनियां, कुदरा, दुर्गावती, रामगढ़ व नुआंव प्रखंड में पौधरोपण करने की योजना बनाई गई है।

मनरेगा की ओर से अधौरा प्रखंड में पौधे नहीं रोपे जाएंगे। इसकी जानकारी मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार ने दी और बताया कि पर्यावरण दिवस पर पांच जून को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की जाएगी। इस दिन अधौरा को छोड़कर सभी 10 प्रखंडों की पंचायतों में पौधरोपण किया जाएगा। इसके बाद बारिश शुरू होने पर पौधे रोपे जाएंगे। इसको लेकर पौधों का ऑर्डर दिया गया है। सभी पंचायत रोजगार सेवक व अन्य अधिकारियों की साथ बैठक की जा रही है। इस अभियान को सफल बनाना है। मिले जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के 33 फीसदी भू-भाग में वन क्षेत्र फैला है, जो पर्यावरण के लिए बेहतर है। पर्यावरण सुरक्षा करने को मिलता है रोजगार पौधरोपण कार्यक्रम वन विभाग के अलावा मनरेगा, जीविका, आईसीडीएस, कृषि, पुलिस, शिक्षा विभाग तथा किसान, एनजीओ द्वारा चलाया जाता है। पौधरोपण करने और उसकी सिंचाई एवं देखभाल करने के लिए मजदूर रखे जाते हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिलता है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि पौधरोपण के लिए विभाग द्वारा स्थाई नर्सरी स्थापित की गई है, जिसमें काफी मजदूरों को रोजगार दिया गया है। पौधरोपण के समय काफी संख्या में मजदूर रखे जाते हैं, जिससे भी लोगों को रोजगार मिलता है। कोट मनरेगा विभाग द्वारा पर्यावरण दिवस पर अधौरा को छोड़ सभी 10 प्रखंडों में पौधरोपण अभियान शुरू किया जाएगा। इस अभियान के तहत कैमूर जिले में 3.50 लाख पौधे रोपे जाएंगे। हर पंचायत में 27 हजार पौधरोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। संजय कुमार, डीपीओ, मनरेगा विभाग फोटो- 03 जून भभुआ- 10 कैप्शन- अधौरा प्रखंड के ताला गांव के पास स्थित हरा-भरा जंगल।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।