वैज्ञानिकों ने किसानों की समस्या का किया निदान
अल्मोड़ा में कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को ड्रोन तकनीक और जैविक खेती की जानकारी दी जा रही है। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में कार्यक्रम...
अल्मोड़ा। वीपीकेएएस के वैज्ञानिकों की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत संवाद कार्यक्रम जारी है। किसानों ड्रोन तकनीक, जैविक खेती आदि की जानकारी दी जा रही है। भाकृअनुप-विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में विभिन्न जगहों पर कृषि जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। सानों से सीधा संवाद कर धान रोपाई में श्रमिक चुनौतियों, धान की सीधे बुवाई, ड्रोन तकनीक, जैविक खेती, मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन के बारे में बताया। किसान सुरेश राणा ने अमरूद में किए गए नवाचार से अवगत कराया। जलवायु-सहनशील, उच्च-उपज वाली किस्मों टिकाऊ पौध सुरक्षा लिए एकीकृत रोग प्रबंधन, संतुलित मिट्टी की उर्वरता, जैविक उत्पादों का उपयोग आदि के बारे में बताया।
नोडल अधिकारी डॉ. कुशाग्र जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम सतत कृषि विकास में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।