बोरिंग व कुआं तक विद्युत पोल तार नही जाने से किसानों को परेशानी
पेज चार की खबर पेज चार की खबर बोरिंग व कुआं तक विद्युत पोल तार नही जाने से किसानों को परेशानी विभाग में कई बार तार लगाने

पेज चार की खबर बोरिंग व कुआं तक विद्युत पोल तार नही जाने से किसानों को परेशानी विभाग में कई बार तार लगाने के लिए गुहार लगाया गया लेकिन अब तक नही लगा रामपुर प्रखण्ड के एक दर्जन गांव में विभाग द्वारा किसानो को कुंआ तक नही खींचा गया तार रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कई गांव के बधार में किसानों ने अपने फसलों की सिंचाई करने के लिए कहीं कुआं तो कहीं समरसेबुल व मोटर चलाने के लिए बोरिंग कराया है। इस स्थलों पर उक्त कृषि यंत्र चलाने के लिए किसानों ने बिजली विभाग द्वारा कनेक्शन लिया गया है।
इसके बाद भी इन स्थलों तक बिजली विभाग द्वारा विद्युत तार व पोल नहीं ले जाया गया है। इस स्थिति में किसानों को उक्त यंत्र चलाने के लिए काफी परेशानी होती है। जबकि सम्बंधित किसान विभागीय पदाधिकारी से बार बार मिल कर सम्बंधित जगह तक विद्युत तार व पोल लगाने के लिए गुहार लगाया गया। आश्वासन मिला पर उक्त कार्य अब तक नहीं हुआ। जिसको लेकर सम्बंधित किसानों में विभागीय पदाधिकारी के प्रति आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि अब हम लोग एक जुट होकर नए जिला पदाधिकारी से मिल कर अपनी समस्या से अवगत कराया जाएगा। ताकि हम लोगों का समस्या को दूर कर सके। यह हाल क्षेत्र के बसिनी, अकोढ़ी,करीगाई, बड़कागांव, गम्हरियां, करौंदा,लोहदी,कुडारी चनरोदयां, इटवा सहित कई गांव के बधार में देखा जा सकता है। बसिनी के अनिल सिंह, अकोढ़ी के रिशू सिंह,लोहदी के शोभनाथ दुबे, गम्हरियां के नन्दन सिंह ने बताया कि कृषि कनेक्शन लिए हुए करीब 4 वर्ष हो गया है। लेकिन,अब तक विभाग द्वारा बोरिंग तक तार पोल खिंच कर नहीं ले जाया गया। इस स्थिति में जरूरत पड़ने पर कभर युक्त तार को बांस के सहारे या फर्स पर बिछा कर अपने बोरिंग तक ले जाया जाता है। फसल की सिंचाई कर सभी समानों को समेट कर घर लाया जाता है। ऐसे में समय के साथ आर्थिक भी क्षति होती है। इसके साथ-साथ बार बार ऐसा करने से दुर्घटना की भी सम्भावना बनी रहती है। फोटो परिचय 1-भभुआ-14-प्रखंड के खरेंदा बधार में बांस के सहारे तार खिंच कर बोरिंग तक ले जाया गया
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।