अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की जिला कार्यकारिणी का गठन
झारखंड की राजधानी रांची में झारखंड उच्च न्यायालय अतिथिशाला में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की बैठक हुई। इसमें रांची जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। यह बैठक संगठन के दृष्टिकोण और सामाजिक सरोकारों को...

रांची, संवाददाता। झारखंड की राजधानी रांची में स्थित झारखंड उच्च न्यायालय अतिथिशाला में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की एक बैठक संपन्न हुई। इसमें रांची जिला कार्यकारिणी का औपचारिक गठन किया गया। यह आयोजन संगठन के दृष्टिकोण, कार्यनीति और सामाजिक सरोकारों को मजबूती प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया था। बैठक की अध्यक्षता संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने की। क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवा क्रांति, झारखंड प्रांत अध्यक्ष डॉ कल्याणी कबीर तथा प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय की उपस्थिति में यह बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर रांची जिले के लिए संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें विभिन्न सामाजिक और जन-कल्याणकारी आयामों को समाहित किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।